
Ranchi के धुर्वा डैम में गिरी पुलिस की कार ! 3 पुलिसकर्मियों की डूबने से मौत
राजधानी रांची के धुर्वा डैम में 3 पुलिसकर्मियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है. इनके साथ एक अन्य व्यक्ति के डैम में डूबने की भी खबर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों के शव को डैम से बाहर निकाला है इस दौरान पुलिस ने दो हथियार और एक कार बरामद की है.





































































