
JPSC नियुक्ति में नया मोड़ ! 342 में से सिर्फ 197 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 10 पर लगी रोक !
JPSC की 11वीं और 12वीं लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 10 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर रोक लग गई है. परीक्षा में कुल 342 अभ्यर्थी चयनित हुए थे लेकिन उनमें से 197 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. दिव्यांग और स्पोर्ट्स कोटा के पद हाईकोर्ट के आदेश पर रिजर्व रखे गए है जबकि 10 की नियुक्ति पर रोक लगी है. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा.





































































