
झारखंड कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने 33 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
झारखंड कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने कुल 33 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई. बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई.



झारखंड कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने कुल 33 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई. बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई.

आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम अब निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के करीबी श्रवण जालान के घर पहुंच गई है.

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7721 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया. इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही कल यानी 9 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

गोवा सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आने से झारखंड के तीन लोगों की भी दर्दनाक मौत हुई है. सभी मृतक रेस्टोरेंट में शेफ और कुकिंग का काम करते थे.

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. जिसमें हेमंत सोरेन सरकार आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अनुपूरक बजट पेश करेगी.

झारखंड की जानी-मानी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भारती कश्यप ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित रॉयल ऑस्ट्रेलियन एंड न्यूजीलैंड कॉलेज के वार्षिक सम्मेलन में अपने विशेष शोध पर प्रस्तुति दी. इसके साथ ही, उन्होंने झारखंड में स्वास्थ्य और नेत्रदान के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं.

गिरिडीह के धनवार थाना पुलिस ने माइका के अवैध ट्रांसपोर्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियों के मालिक और चालक सहित चार कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इनमें से एक आरोपी, नूर मियां, को जेल भेजा गया है. इस अवैध कारोबार में वन प्रमंडल विभाग के कुछ कर्मचारियों का संरक्षण होने की बात भी सामने आई है.

गिरिडीह में रॉयल जिम का उद्घाटन समाजसेवी डॉक्टर गुणवंत मोंगिया और भाजपा नेता दिनेश यादव ने किया. यह जिम युवा पीढ़ी की फिटनेस जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं. जिम संचालक राजन सिंह सलूजा ने कहा कि आज के समय में फिटनेस युवाओं के लिए बेहद जरूरी है.

लोहरदगा के नक्सल प्रभावित ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों को मिले कंप्यूटर वर्षों से खराब पड़े हैं. बिजली, मेंटेनेंस और प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी के कारण बच्चे डिजिटल शिक्षा से वंचित हैं. विभाग मरम्मत की बात कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं, जिससे ग्रामीण-शहरी शिक्षा अंतर बढ़ रहा है.

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना में झारखंड परिवहन प्राधिकार सदस्य प्रमोद लाल ने पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को “शैतान सोरेन” कहने के आरोप में IPC धारा 352 के तहत प्राथमिकी कराई. इसे सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई.

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में भव्य आयोजन के जरिए मनाया गया वार्षिक उत्सव. जिसमें बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति तो हुई ही, साथ ही स्कूल प्रबंधकों द्वारा संबोधन में स्कूल प्रबंधन के भविष्य के प्लान की भी जानकारियां दी गई.

इन दिनों सुबह सूरज के खिलने से पहले और शाम को सूरज ढलने से पहले ही ठंड अपना प्रकोप का असर दिखाने लगा है. ठंड के प्रकोप की वजह से लोग सुबह देरी से उठ रहे है जबकि शाम ढलते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक जा रहे हैं.

गिरिडीह बार एसोसिएशन चुनाव में प्रकाश सहाय पुनः अध्यक्ष और चुन्नूकांत चौथी बार महासचिव चुने गए. विभिन्न पदों पर विजेताओं की घोषणा के साथ जीत का जश्न मनाया गया। कुल 824 में से 739 वोट पड़े. विजयी उम्मीदवार व समर्थकों में जश्न का माहौल है.

पाकुड़ में चोरों ने आधी रात कई दुकानों के ताले तोड़ डाले, पर किस्मत ने ऐसा धोखा दिया कि नकदी–सामान कुछ नहीं मिला. आखिरकार चाउमिन दुकान से गैस सिलेंडर और चूल्हा उठाकर चलते बने. पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई में तीनों को पकड़ा - अब पूरा मामला ‘मिशन सिलेंडर’ नाम से वायरल!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने झारखंड विजिट के दौरान बाबा नगरी देवघर में पूजा-अर्चना की. वहीं भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला.

गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के 16 पदों के लिए आज चुनाव हुआ. जिसका कुछ ही देर में परिणाम आ जाएगा. बता दें, चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं खासा उत्साह देखने को मिला. अब सभी बेसब्री से परिणाम के इंतजार में है.

जामताड़ा में नाला प्रखंड के बाभनडीहा में तीन दिवसीय स्वर्गीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन आज नाला विधायक सह झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने किया.

ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची स्थित एमपी एमएलए की विशेष अदालत में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सशरीर उपस्थित हुए. बता दें, मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने आदेश देते हुए एमपी एमएलए की विशेष अदालत में सीएम को सशरीर उपस्थित होने को कहा था.

देवनगरी देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जेपी नड्डा ने पूजा अर्चना की. जहां उन्होंने भारत की खुशहाली और विश्व गुरू बनने की मनोकामना की, इस दौरान मौके पर झारखंड बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें.

ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची स्थित एमपी एमएलए की विशेष अदालत में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सशरीर उपस्थित हो सकते है. बता दें, मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने आदेश देते हुए एमपी एमएलए की विशेष अदालत में सीएम को सशरीर उपस्थित होने को कहा है.

तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ का निमंत्रण दिया. दोनों नेताओं ने खनन, ऊर्जा, कृषि, पर्यटन और स्किल डेवलपमेंट सहित कई क्षेत्रों में झारखंड–तेलंगाना सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की.

गिरिडीह में अवैध माइका कारोबार पर बड़ी कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने एक गोदाम से करीब 1,000 टन माइका और 50 लाख रुपये मूल्य की मशीनें जब्त कीं. ताला तोड़कर और दीवार गिराकर की गई इस छापेमारी में तैयार स्टॉक मिला. गोदाम संचालक की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

गिरिडीह में मीडिया से बात करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार फंड का डिमांड सिर्फ अपनी राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कर रही है.

झारकंड के गिरिडीह जिले से दो लोगों की जान चली जाने से शोक की लहर ने लोगों की आंखे भिंगो दी हैं. जहां एक युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में एक युवक की नहर में डूबकर मृत्यु हो गई. घूमने के लिए सुबह-सुबह घर से निकला था युवक.

लोक भवन में आज सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि.) एवं अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाका की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज लगाया.

आगामी 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में सरकार राज्य हित में कई बड़े निर्णय और कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है.

जांच के दौरान आजाद फार्मा, संदीप मेडिकल हॉल सहित कई दवाई के दुकान शामिल हैं. जांच के दौरान आजाद फार्मा का फार्मसिस्ट रेनयूल नहीं पाया गया और फ्रिज भी बंद पाया गया.

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है यह सत्र 5 दिसंबर से शुरू होकर आगामी 11 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कई विधेयक, प्रश्नकाल और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सत्र के दौरान 8 दिसंबर को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

देश के पांच तीर्थ स्थल के लिए रवाना होने बाद सत्संग गिरिडीह पहुंचा. जहां दिगम्बर जैन समाज ने महिला साध्वियों का गाजे-बजे के साथ स्वागत किया गया.

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर आगामी 11 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू किया गया है. जारी निषेधाज्ञा के अनुसार, सत्र के दौरान विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव और अन्य कार्यक्रम के आयोजन पर रोक रहेगी.

राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए JLKM की टीम गिरिडीह से रांची के लिए प्रस्थान हुई. इस दौरान पार्टी के सदस्यों ने कहा कि पिछले कई महीनों से राज्य के छात्रों को छात्रवृति हेमंत सरकार नहीं दें पा रही. बगैर छात्रवृति के छात्रों कि पढ़ाई का नुकसान हो रहा. उच्च पढ़ाई छात्रों का ठप है.

झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के JPSC के सैकड़ों सफल अभ्यर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जश्न मनाया. और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते आभार जताया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल यानी शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को देवनगरी देवघर पहुंचेंगे. यहां वे देवघर में बने भव्य बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.

झारखंड विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले आज विधानसभा स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें सीएम हेमंत, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, आरजेडी विधायक दल के नेता, जेडीयू नेता सरयू राय, आजसू नेता तिवारी महतो शामिल होंगे.

दिल्ली से रांची लौटते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है. ईडी समन अवहेलना मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत में सशरीर पेशी से छूट दे दी. अब सीएम को केवल 6 दिसंबर को ट्रायल के दौरान उपस्थिति देनी होगी.

गिरिडीह के झगरी इलाके में हुए खुर्शीद अनवर गोलीकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से देशी पिस्तौल, दो खोखा और बाइक बरामद हुई. जांच में सामने आया कि घटना पिछले कई महीनों से चल रहे पारिवारिक विवाद का नतीजा थी.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची, मुंबई और सूरत में चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल और उनके भाई इंदर लाल के ठिकानों पर छापेमारी की. जांच के दौरान 65 लाख रुपये नकद और 55 लाख रुपये के सोने-चांदी के सिक्के जब्त किए गए. हवाला के जरिए विदेशों में किए गए निवेश की जांच जारी है.

गिरिडीह कोर्ट ने बंगाल के व्यापारी चांद मोहम्मद नूर हुसैन को लाल स्टील को 19 लाख रुपये न चुकाने के मामले में 1 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई. साथ ही कोर्ट ने 22.47 लाख रुपये ब्याज सहित चुकाने का आदेश दिया, भुगतान न होने पर तीन महीने अतिरिक्त सजा होगी.

रांची में आज दिन के समय मौसम ठंडा लेकिन सुहावना रहेगा. दोपहर तक तापमान 22–23°C तक पहुंच सकता है और हल्की धूप लोगों को गर्मी का एहसास देगी. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड बरकरार रहेगी, लेकिन बारिश या तूफानी हवाओं की संभावना नहीं है.

गिरिडीह पहुंचकर आईजी सुनील भास्कर ने जमुआ कांड पर कड़ी नाराज़गी जताई. तीन फरार जमीन माफियाओं की गिरफ्तारी में देरी पर उन्होंने जमुआ थाना पुलिस को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि तुरंत कुर्की-जब्ती कर कार्रवाई तेज की जाए. तीनों आरोपियों पर इनाम घोषित करने की भी बात कही.

गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह बाजार स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधियों ने अलबेस्टर काटकर करीब 15 लाख रुपये के चांदी-सोना और 80 हजार नकद की चोरी कर ली. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

निर्वाचन सदन से कम पैतृक मैपिंग करने वाले विधानसभा के ईआरओ और सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की.

रांची में ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सीए नरेश केजरीवाल के कार्यालय, आवास सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है

गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के काजीमगहा गांव में बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और पिटाई की. सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को मुक्त कर थाना ले गई. आरोपी की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई.

राजधानी रांची के कांके थाना इलाके में फेमस कुप्पुस्वामी रेस्टोरें के संचालक शंकर नारायण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

दिसंबर 2025 के पहले दिन की सुबह मंटू कुमार के लिए काल बनकर आई. मजदूरी का काम करने वाले मंटू हमेशा की भांति अपना काम बखूबी कर रहे थे. बस उनकी गलती ये थी कि उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम कराने वाले मालिकों से अपनी सेफ्टी की डिमांड नहीं की. बदले में मालिकों की लापरवाही का हर्जाना मंटू को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा.

श्रीमद भागवत गीता जयंती गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया. जयंती को लेकर कबीर ज्ञान मंदिर को विशेष रूप से भगवा वस्त्र से सजाया गया. भगवान श्री कृष्ण का दरबार भी सजाया गया.

रांची स्मार्ट सिटी इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. इलाके में शव मिलने की खबर से लोगों के बीच सनसनी फैल गई है. वहीं जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी प्राथमिकताएं और एजेंडा स्पष्ट करते हुए सरकार के कामकाज से लेकर विपक्ष की रणनीति तक कई सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

गिरिडीह में मोंगिया ग्रुप के सीएमडी डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने मोहन सिल्वर एंड गिफ्ट शोरूम कंपनी का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि अब गिरिडीह में भी चांदी के हर आइटम गिफ्ट देने के लिए उपलब्ध होगा.

रांची के जुमार नदी के तट पर आज मुक्ति संस्था की ओर से RIMS में लावारिस पड़े 34 अज्ञात शवों को पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार दिया गया. संस्था के अध्यक्ष ने सभी शवों को मुखाग्नि दी.

झारखंड की सियासत में अचानक आए इस उलटफेर के पीछे क्या सिर्फ नाराजगी थी, या कोई गहरी खामोश हलचल चल रही थी? डुमरी विधायक जयराम महतो को बड़ा झटका देने वाले इन दो नेताओं के आजसू में शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में नए रहस्य और अटकलें तेज हो गई हैं.

गिरिडीह में कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता कर मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह पहल युवाओं को प्रवक्ता के रूप में आगे लाने का अवसर देगी. आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तय की गई है.

गिरिडीह के गोलीकांड मामले में अपराधियों को पकड़ने का पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठिकाने तक पहुंचने से पूर्व ही अपराधियों को भनक लग जाती है और वे फरार हो जाते हैं. संयुक्त कार्रवाई में मुख्य अपराधी सन्नी रायण के करीब नौ गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा को सांस की परेशानी के कारण रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ समय पहले भी कड़िया मुंडा को इसी तरह की समस्या हुई थी, जिसमें जांच के दौरान निमोनिया के लक्षण पाए गए थे.

झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को आयोजित हुए भव्य रोजगार समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 हजार चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में अवसर देकर सरकार ने रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है.

मामला शिक्षा व्यवस्था से संबंधित है. स्थानीय लोगों द्वारा 20 वर्षों से आंगनबाड़ी भवन की मांग लंबित है. जिसके परिणामस्वरूप बच्चे पेड़ के नीचे बैठ पढ़ने को मजबूर हैं. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऐसा करने को मजबूर हैं शिक्षक.

चतरा से एक भयानक सड़क दुर्घटना की खबर ने स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. मामला है एक हाइवा द्वारा कार को अपनी चपेट में लेने से जुड़ा हुआ. जिसमें एक युवती की मौत हो गई है. लोगों ने मुआवजे व उचित कार्रवाई को लेकर सड़क जाम कर रखा है.

गिरिडीह के जैन विद्यालय जूनियर में आयोजित साइंस शोध दिवस में जूनियर छात्रों ने विज्ञान आधारित मॉडल, प्रयोग और गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं. डॉक्टर की वेशभूषा में बच्चों ने इलाज और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को प्रदर्शित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रिंसिपल मल्लिका तिवारी ने किया और अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की.

लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) में शहीद सोबरन सोरेन के 68वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने झारखंड को वीर शहीदों की धरती बताते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए तेजी से कार्य कर रही है.

गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में जमीन माफिया सन्नी रायण के तीन सहयोगियों को पुलिस ने बमबाजी व फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी सन्नी रायण और विशाल मंडल अब भी फरार हैं. पुलिस दोनों की कुर्की-जब्ती की तैयारी में जुटी है.

गिरिडीह डीएफओ मनीष तिवारी ने तिसरी वनपाल अभिमित राज को माइका कारोबारियों से बिना आदेश बैठक करने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया. वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई हुई. डीएफओ ने मामले की जांच के लिए रेंजर को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

रांची के रातू रोड में हुई अकस्मात् एक दुर्घटना ने पूरे रातू रोड के आवागमन को बाधित कर दिया. स्थानीय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार संत माइकल स्कूल की बस ने अनियंत्रित होकर कई बाइक्स को अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस जाम हटाने में जुट गई.

सीयूजे ने नैक ग्रेड रिव्यू में ए प्लस ग्रेड हासिल किया है. जिससे CUJ अब झारखंड का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जिसे यह ग्रेड मिला है.

JAC की ओर से 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार, 10वीं की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2025 और 12वीं की परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी.

