रांची में रफ्तार और नशे का कहर!, बेकाबू कार ने तोड़ी घर की बाउंड्री, बाल-बाल बचे लोग
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के साइट 4 में नशे में तेज रफ्तार कार घर में घुस गई। हादसे में बाउंड्री वॉल और मेन गेट क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि घर के लोग सुरक्षित बच गए।

Ranchi Road Accident : राजधानी रांची की सड़कों पर तेज रफ्तार और नशे (Drink and Drive) का जानलेवा कॉकटेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के साइट 4 इलाके का है, जहां नशे में धुत एक लापरवाह ड्राइवर ने अपनी बेकाबू कार सीधे एक घर में घुसा दी। इस खौफनाक हादसे में घर की बाउंड्री वॉल और मेन गेट टूट गया है, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया है।
जोरदार धमाके से दहल गए घरवाले
हादसे के वक्त घर में मौजूद लोगों ने बताया कि वे शांति से अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक एक बेहद तेज धमाके जैसी आवाज हुई। जब वे घबराकर बाहर आए, तो देखा कि एक कार उनके घर की चारदीवारी और गेट को तोड़कर घुसी हुई है। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह टक्कर हुई, बाउंड्री या गेट के आस-पास घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया और सभी लोग बाल-बाल बच गए।
नशे में चूर था कार चालक
चश्मदीदों और घरवालों का सीधा आरोप है कि कार का चालक भारी नशे में धुत था। शराब के नशे में होने के कारण ही वह गाड़ी की रफ्तार को संभाल नहीं सका और स्टीयरिंग से उसका नियंत्रण पूरी तरह खो गया, जिसका अंजाम यह हादसा रहा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लातेहार में AJSU का प्रदर्शन, NH-39 किया जाम

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान







