
गिरिडीह के प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में फिटनेस व बीमा फेल गाड़ियों का परिचालन, जारी की जाएगी नोटिस
गिरिडीह के प्राइवेट स्कूल और कॉलेज फिटनेस व बीमा फ़ेल गाड़ियों से छात्रों का आवागमन करा रहे हैं. डीटीओ ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी करने की बात कही है. कई गाड़ियाँ 15 साल से अधिक पुरानी पाई गई हैं.





































































