Naxatra News
रांची : रेल सुरक्षा बल की मुस्तैदी के बदौलत पुलिस द्वारा दो युवकों को रेल संपत्ति की चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. युवकों की गिरफ्तारी तब की गई, जब जोन्हा और कीता रेलवे स्टाशन के बीच उनके द्वारा गैस कटर के माध्यम से रेलवे लाइन काटने का प्रयास किया जा रहा था. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों को चोरी के प्रयास के दौरान ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.
जबकि उनके पांच साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से पिकअप वाहन में लदी लगभग 7 मीटर रेलवे लाइन, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर, टारपोलिन सहित कई अन्य सामान भी बरामद किए गए.









