Chhath Puja 2025: लोक आस्था के महापर्व छठ के गीतों से पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल है. आज छठ का तीसरा दिन है इस दिन का विशेष महत्व होता होता है. आज छठ व्रती पूरे दिन निर्जला में रहेंगे और शाम के समय नदी, तालाबों, छठ घाटों और जलाशयों में डुबकी लगाकर अस्तगामी सूर्य (डूबते हुए भगवान भास्कर) को अर्घ्य देते हैं. और इस दौरान अपने परिवार के सदस्यों और संतान की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
छठ व्रतियों को बांटे गए सूप और फल
महापर्व छठ को लेकर इधर, जमशेदपुर में जय महाकाल सेवा संग की ओर से छठ व्रतियों को सूप का वितरण किया गया. मौके पर जमशेदपुर पश्चिम से JDU विधायक सरयू राय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे. इस दौरान विधायक सरयू राय सहित सभी गणमान्य लोगों ने अपने हाथों से छठ व्रतियों के बीच छठ के सूप और फलों का वितरण किया.
रिपोर्ट- बिनोद केसरी








