Ranchi: आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे. जहां उन्होंने उनकी मां स्वर्गीय जलेश्वरी देवी के ब्राह्मण भोज सह कुटुंब भोज हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.








