झारखंड बंद के बीच पुराने विधानसभा परिसर में BJP का बड़ा जमावड़ा, प्रदर्शन की तैयारी तेज
पुराने विधानसभा परिसर के आसपास बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं। ऑटो और अन्य वाहनों के जरिए बड़ी संख्या में पार्टी के झंडे, बैनर और पोस्टर भी प्रदर्शन स्थल तक पहुंचाए गए हैं।

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में BJP के झारखंड बंद का असर राजधानी रांची में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पुराने विधानसभा परिसर के आसपास BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। यहां पार्टी की ओर से बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।
ऑटो और दूसरे वाहनों से पहुंचाए जा रहे झंडे-बैनर
पुराने विधानसभा परिसर के आसपास बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं। ऑटो और अन्य वाहनों के जरिए बड़ी संख्या में पार्टी के झंडे, बैनर और पोस्टर भी प्रदर्शन स्थल तक पहुंचाए गए हैं।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शन को धार देने में जुटे कार्यकर्ता
मौके पर जुटे BJP कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भी BJP लगातार सरकार पर निशाना साध रही है।
पुराने विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ी
प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुराने विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता!, पेपर लीक कराने वाला गिरफ्तार, SIT ने मुंबई से दबोचा परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर

JPSC लाठीचार्ज पर भड़के सुदेश महतो! ,बापू वाटिका में धरना देकर सरकार को दी खुली चेतावनी







