
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू नहीं रहे, देर रात अस्पताल में ली अंतिम सांस
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को अचानक निधन हो गया। शनिवार देर रात गिरिडीह में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था















