रात में सड़क पर लाश, सुबह जंगल में कैसे पहुंची?, सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में बड़ा मोड़, सास ने लगाया आरोप
परिजनों ने एनकाउंटर के बाद सामने आई तस्वीरों पर भी बड़ा संशय जाहिर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर के बाद रात में जो तस्वीरें सामने आई थीं

Gangster Sujit Sinha Encounter: जामताड़ा में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पुलिस एनकाउंटर मामले में अब नया और बड़ा मोड़ आ गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुजीत सिन्हा की सास उषा देवी ने पूरे घटनाक्रम को पुलिस की 'सुनियोजित साजिश' करार दिया है। उन्होंने प्रशासन की थ्योरी पर कई तीखे सवाल खड़े करते हुए मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
"हथकड़ी लगी थी, फिर कैसे चलाई गोली?"
उषा देवी ने एनकाउंटर की कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा, "जिस व्यक्ति के हाथ में पहले से हथकड़ी लगी हो और जो खुद अपनी जान के खतरे के डर से जेल से बाहर ही नहीं आना चाहता था, वह अचानक पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश क्यों करेगा? और वह पुलिस पर गोली कैसे चला सकता है?" उन्होंने दावा किया कि सुजीत ने पहले भी कई बार जान का खतरा बताते हुए जेल से बाहर जाने से इनकार किया था, ऐसे में पुलिस की भागने वाली कहानी गले नहीं उतरती।
रात में सड़क पर लाश, सुबह जंगल में कैसे पहुंची?
परिजनों ने एनकाउंटर के बाद सामने आई तस्वीरों पर भी बड़ा संशय जाहिर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर के बाद रात में जो तस्वीरें सामने आई थीं, उसमें सुजीत की लाश सड़क पर दिखाई दे रही थी। लेकिन सुबह जो तस्वीरें पुलिस/प्रशासन की तरफ से जारी की गईं, उसमें वह जंगल के अंदर नजर आ रहा है। परिजनों का कहना है कि यह विरोधाभास साफ इशारा करता है कि पूरे मामले में कुछ न कुछ गड़बड़ है।
सदमे में है नाती अक्षत
उषा देवी ने रोते हुए कहा कि उनके 12 वर्षीय नाती अक्षत, जो छठी कक्षा का छात्र है, को न्याय मिलना चाहिए। पिता की मौत के बाद बच्चा गहरे सदमे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि चाईबासा जेल में बंद अक्षत की मां से उसकी मुलाकात कराने में जेल प्रशासन बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती बच्चे को पर्याप्त भोजन और जरूरी दवाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। परिजनों के इन गंभीर आरोपों के बाद अब जामताड़ा एनकाउंटर को लेकर पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठने लगे हैं। देखना होगा कि परिजनों की निष्पक्ष जांच की मांग पर प्रशासन का क्या रुख रहता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हजारीबाग में यहां घने जंगलों के बीच चल रहा था अवैध कोयले का काला खेल, CISF के एक्शन के बाद NTPC इलाके में गर्जा बुलडोजर

JPSC-JSSC Protest : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों ने भरी हुंकार, CBI-ED जांच की मांग पर आर-पार के मूड में युवा







