मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का पोस्टमार्टम, आर-पार हो गई थीं कई गोलियां ; रांची से पहुंचे परिजन
मेडिकल बोर्ड में डॉ. दुर्गेश झा, डॉ. विशाल और डॉ. मिकी मांझी शामिल थे। डॉक्टरों की टीम ने करीब एक घंटे तक शव की बारीकी से जांच की

Gangster Sujit Sinha Encounter: जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के शव का सोमवार को कड़े सुरक्षा घेरे में पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड की सीधी निगरानी और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक चले इस पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से दो गोलियां बरामद की गई हैं।
3 डॉक्टरों के बोर्ड ने 1 घंटे तक की जांच
इस संवेदनशील मामले को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी (CO) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ओबिश्वर मुर्मू की मौजूदगी में यह पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
मेडिकल बोर्ड में डॉ. दुर्गेश झा, डॉ. विशाल और डॉ. मिकी मांझी शामिल थे। डॉक्टरों की टीम ने करीब एक घंटे तक शव की बारीकी से जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि शरीर पर मिले घावों की असली प्रकृति और मौत के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। हालांकि प्राथमिक जांच में इस बात की पूरी संभावना जताई गई है कि कुछ गोलियां शरीर को चीरती हुई आर-पार निकल गई थीं।
दोपहर में पहुंचे परिजन
दोपहर करीब 2:30 बजे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सुजीत के परिजनों के पहुंचते ही वहां चीख-पुकार मच गई। उसकी सास उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
12 साल का बेटा है अस्पताल में भर्ती
परिजनों के साथ पहुंचे सुजीत के साले आयुष कुमार ने बताया कि सुजीत का 12 वर्षीय बेटा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार मूल रूप से रांची के रातू रोड स्थित पंडरा इलाके का रहने वाला है।
बताते चलें कि अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं और गिर सकती है बिजली, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

हजारीबाग में यहां घने जंगलों के बीच चल रहा था अवैध कोयले का काला खेल, CISF के एक्शन के बाद NTPC इलाके में गर्जा बुलडोजर







