रांची पहुंच रहे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 'INDIA' गठबंधन की बुलाई बड़ी बैठक, जानिए मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने उनके इस दौरे की पूरी जानकारी साझा की

RANCHI/JHARKHAND: झारखंड के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के झारखंड प्रभारी और CWC के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू बुधवार यानी 5 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। उनके इस दौरे की खबर सामने आते ही झारखंड कांग्रेस और सहयोगी दलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने उनके इस दौरे की पूरी जानकारी साझा की है।
यहां जानें 'मिनट-टू-मिनट' शेड्यूल
सुबह 09:15 बजे: के. राजू हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट से रांची के लिए उड़ान भरेंगे।
सुबह 11:10 बजे: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका आगमन होगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
दोपहर 02:00 बजे: मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में 'कांग्रेस विधायक दल' की अहम बैठक होगी, जिसमें वो शामिल होंगे।
शाम 04:00 बजे: रांची के एटीआई (ATI) ऑडिटोरियम में 'इंडिया गठबंधन' के सभी विधायकों की एक बड़ी संयुक्त बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता में चुनावी व राजनीतिक रणनीतियों पर मंथन होगा।
रात में विश्राम, फिर होगी दिल्ली वापसी
5 अगस्त की रात के. राजू मोरहाबादी के स्टेट गेस्ट हाउस में ही ठहरेंगे। इसके बाद अगले दिन, यानी 6 अगस्त को वह रांची से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
माना जा रहा है कि के. राजू का यह दौरा झारखंड में सत्ताधारी गठबंधन को और मजबूत करने और आने वाली रणनीतियों को धार देने के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रात में सड़क पर लाश, सुबह जंगल में कैसे पहुंची?, सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में बड़ा मोड़, सास ने लगाया आरोप

सावधान! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं और गिर सकती है बिजली, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम







