3 साल पुराना मामला और 35 वकीलों को नोटिस!, रांची में भड़के अधिवक्ताओं ने कोतवाली थाने में जताया विरोध, नोटिस लेने से किया इनकार
पूरे विवाद की जड़ करीब तीन साल पुराना एक मामला है, जिसको लेकर पुलिस ने हाल ही में 35 अधिवक्ताओं को नोटिस थमा दिया। अधिवक्ताओं का साफ कहना है कि इतने पुराने मामले में इस तरह नोटिस जारी किया जाना पूरी तरह से अनुचित और बेबुनियाद है

RANCHI/रांची: राजधानी रांची में अधिवक्ताओं का पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश अब सड़कों से निकलकर थाना परिसर तक पहुंच गया है। पुलिस द्वारा 35 वकीलों को नोटिस जारी किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली थाना परिसर पहुंचे और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
3 साल पुराने मामले में नोटिस पर भड़के वकील
पूरे विवाद की जड़ करीब तीन साल पुराना एक मामला है, जिसको लेकर पुलिस ने हाल ही में 35 अधिवक्ताओं को नोटिस थमा दिया। अधिवक्ताओं का साफ कहना है कि इतने पुराने मामले में इस तरह नोटिस जारी किया जाना पूरी तरह से अनुचित और बेबुनियाद है।
कोतवाली थाने में पहुंचे अधिवक्ताओं ने पुलिस द्वारा दिए जा रहे नोटिस को लेने से साफ तौर पर इनकार कर दिया और थाना परिसर के अंदर ही विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने दोटूक चेतावनी दी कि अगर पुलिस इस मामले का जल्द से जल्द कोई न्यायसंगत समाधान नहीं निकालती है, तो वे मजबूरी में कार्य बहिष्कार (Work Boycott) जैसा कड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगे।
बेवजह अधिवक्ताओं को परेशान करना नहीं करेंगे बर्दाश्त
अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि संजय विद्रोही ने इस मामले पर रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वकीलों की जायज आपत्तियों पर पुलिस और प्रशासन को पूरी गंभीरता से विचार करना चाहिए। बेवजह अधिवक्ताओं को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यहां जानें पुलिस ने क्या कहा
दूसरी तरफ, कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को तूल देने के बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन अधिवक्ताओं के प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क में है और बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं और गिर सकती है बिजली, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

हजारीबाग में यहां घने जंगलों के बीच चल रहा था अवैध कोयले का काला खेल, CISF के एक्शन के बाद NTPC इलाके में गर्जा बुलडोजर







