JPSC लाठीचार्ज पर भड़के सुदेश महतो! ,बापू वाटिका में धरना देकर सरकार को दी खुली चेतावनी
धरना-प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि JPSC के युवा अपने हक की जो लड़ाई लड़ रहे हैं, AJSU पार्टी उस आंदोलन को पूरे राज्य में फैलाने के लिए छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

Ranchi: रांची में JPSC अभ्यर्थियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज का मामला अब और भी ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में आजसू (AJSU) पार्टी भी पूरी तरह से छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतर आई है। पुलिस के एक्शन के खिलाफ AJSU पार्टी ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस धरने में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो खुद मैदान में उतरे। उनके साथ पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा की।
'पुलिस के डंडे से छात्रों की आवाज दबा रही है सरकार'
धरना-प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि JPSC के युवा अपने हक की जो लड़ाई लड़ रहे हैं, AJSU पार्टी उस आंदोलन को पूरे राज्य में फैलाने के लिए छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
सुदेश महतो ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस बल का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाठी-डंडों के जोर पर छात्रों के इस शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की जो कोशिश की जा रही है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विधानसभा घेराव के दौरान हुए एक्शन की कड़ी निंदा
सुदेश महतो ने विधानसभा घेराव के दौरान निहत्थे छात्रों पर हुए बलप्रयोग को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया। उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि युवाओं की जायज मांगों को लाठीचार्ज या पुलिस के दम पर नहीं दबाया जा सकता।
महतो ने सरकार से कड़े शब्दों में मांग की है कि वह अपनी हठधर्मिता छोड़े, JPSC छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ तुरंत बातचीत का रास्ता निकाले, ताकि राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता!, पेपर लीक कराने वाला गिरफ्तार, SIT ने मुंबई से दबोचा परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह में BJP का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों कार्यकर्ता







