
GODDA: प्रिंट से ज्यादा वसूली, 140 MRP की बीयर, दुकानदार ले रहे 160
शराब के दाम की अवैध वसूली गोड्डा जिले में धड़ल्ले से की जा रही है. शराब की दुकानों में ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं. जब इस मामले में जिले के उत्पाद विभाग के अधिकारी निलेश से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनके द्वारा फोन भी उठाया नहीं गया.





































































