
GIRIDIH: बच्चों की हुई हार्ट स्क्रीनिंग, NRHM निदेशक व गुणवंत सिंह मोंगिया ने किया उद्घाटन
राज्य स्तर पर होने वाले इस मेगा जांच शिविर में कई जिलों के बच्चों की जांच की जानी है. दो दिन में दो सौ बच्चों की स्क्रिनिंग होनी है, जिसमें हार्ट से जुड़े गंभीर केस को ऑपरेशन के लिए कोच्ची भेजा जाएगा. गुणवंत सिंह मोंगिया के द्वारा ये जानकारी मुहैया की गई.





































































