रांची के शिवम कुमार देहरादून में सम्मानित, सहायक कमांडेंट का संभाल रहे हैं पोस्ट
देहरादून में अर्पित फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित प्राइड मोमेंट्स सम्मान समारोह में रांची निवासी सहायक कमांडेंट शिवम कुमार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया.

JHARKHAND (RANCHI): 4 जनवरी 2026 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अर्पित फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित प्राइड मोमेंट्स सम्मान समारोह में रांची निवासी सहायक कमांडेंट शिवम कुमार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल , पीठाधीश्वर आचार्य कैलाशानंद महाराज,उप महानिरीक्षक डी. एन. चौबे (SSB) एवं उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
वर्तमान में काउंटर-इंसर्जेंसी एंड जंगल वॉरफेयर (CI&JW) स्कूल, सशस्त्र सीमा बल, ग्वालदम में पदस्थापित सहायक कमांडेंट शिवम कुमार को यह सम्मान पिछले दो वर्षों के दौरान उत्तराखंड में एक कुशल एवं अनुशासित प्रशिक्षक के रूप में दी गई उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया.
शिवम कुमार वर्तमान में CI&JW स्कूल में कमांडो एवं विस्फोटक निष्क्रियता प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है तथा बड़ी संख्या में जवानों को कठिन एवं विशेष परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित किया है.
उल्लेखनीय है कि सहायक कमांडेंट शिवम कुमार को उनकी वीरता, साहस और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है. उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा उनके साहसिक कार्य एवं अदम्य साहस हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है.
इसके अतिरिक्त, 22 नवंबर 2025 को झारखंड विधान सभा स्थापना दिवस (रजत जयंती ) समारोह के अवसर पर उन्हें उनकी बहादुरी और अदम्य साहस के लिए झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधान सभा अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया था.
सहायक कमांडेंट शिवम् कुमार, मिथिलेश कुमार मिश्र, सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव, झारखंड विधान सभा के पुत्र हैं. मिथिलेश कुमार मिश्र वर्तमान में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी, रांची में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं.
यह सम्मान न केवल सहायक कमांडेंट शिवम कुमार की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







