
भागीरथपुरा में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में अब भी भर्ती हैं मरीज
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से उपजे संक्रमण से एक और बुजुर्ग की मौत हो गई है. पिछले 25 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी ने 30 जनवरी 2026 को अंतिम सांस ली. उन्होंने 28 दिसंबर 2025 को उल्टी-दस्त की शिकायत की थी जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था.




















