MP: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग ! सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए बाहर
त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 (B1) एसी कोच में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगी. यह हादसा कोटा रेल मंडल के अंतर्गत रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास लूणी रिच्छा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ है.

Ratlam / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्य प्रदेश को किसी की नजर लग गई है, यहां प्रत्येक दिन किसी न किसी क्षेत्र से आगलगी की खबरें सामने आ रही हैं, बीते दिन भी कई जगहों से आगलगी की घटना सामने आई थी. जिसमें एक हादसे में 4 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी. ऐसी ही घटना कोटा रेल मंडल अंतर्गत आने रतलाम जिले स्थित आलोट स्टेशन के पास लूणीरीछा-विक्रमगढ़ के बीच से सामने आई है जहां त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में भीषण आग लग गई.

समय रहते यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
हालांकि, राहत वाली बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा आज यानी रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे के आसपास की है. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए कोटा रेल मंडल से राहत और बचाव टीम रवाना हुई. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के एसी कोच नंबर B1 में आग लगी थी. हादसे के वक्त कोच में कुल 68 यात्री मौजूद थे. लेकिन समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लोगों के बाहर निकालने के कुछ ही सेकेंड में आग पूरे कोच में फैल गई.

दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया
आगलगी की इस घटना की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी. जिसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी में रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर सुरक्षित निकाला गया. इसके बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ और दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की. लोगों को कोच से जल्दी-जल्दी बाहर निकालते हुए सिर्फ 15 मिनट में ही पूरा कोच खाली करा दिया गया. इस घटना के बाद फिलहाल दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है. ट्रेन का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कोटा मंडल के सीनियर अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ पहुंचा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्यप्रदेश में इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी बस में लगी भीषण आग, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

MP के राजगढ़ में BJP नेता को जंगल में बनाया बंधक: कपड़े फाड़े, नग्न वीडियो बनाया, पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा







