MP के राजगढ़ में BJP नेता को जंगल में बनाया बंधक: कपड़े फाड़े, नग्न वीडियो बनाया, पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपकर शर्मा अपनी कार से 10 मई को भोपाल से राजगढ़ लौट रहे थे इस बीच कुरावर थाना इलाके स्थित तीज बड़ली क्षेत्र में मंजू प्रजापति नाम की एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी.

Rajgarh / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश में राजगढ़ में BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के कथित अपहरण, लूट, मारपीट और ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से करीब 5.97 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने हाइवे पर उनकी कार रुकवाकर उन्हें जंगल में बंधक बनाया. इसके बाद उनके साथ मारपीट कर नकदी, जेवर और मोबाइल लूट लिये. इतना ही नहीं आरोपियों पर परिवार से ऑनलाइन रुपए भी मंगवाने, चेक लिखवाने और नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है.

अपहरण के पहले महिला ने कार रुकवाकर मांगी थी लिफ्ट
बता दें, मामले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पीसी करते हुए इसका खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपकर शर्मा अपनी कार से 10 मई को भोपाल से राजगढ़ लौट रहे थे इस बीच कुरावर थाना इलाके स्थित तीज बड़ली क्षेत्र में मंजू प्रजापति नाम की एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी. महिला परिचित होने के कारण दीपक शर्मा ने कार रोकदी और लेकिन मौके पर अचानक पहले से घात लगाए कुछ युवक उनके कार में घुस गए और उन्होंने चाकू के नोक पर उन्हें बंधक बना लिया.
पीड़ित ने बताई अपहरण की पूरी कहानी
वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए दीपक शर्मा ने बताया कि आरोपी उन्हें जंगलनुमा इलाके में लेकर गए जहां उन्होंने करीब 3 घंटे तक उनकी लात-घूसों और डंडों से जमकर मारपीट की. इस दौरान आरोपियों नेउनकी राडो कंपनी की घड़ी, सोने की रिंग, लॉकेट, मोबाइल और करीब 15 हजार रुपए उनसे लूट लिये. इसके बाद भी उन्होंने उनसे 20 लाख रुपए की मांग की. जब उन्होंने इतनी रकम देने से इनकार किया तो उन बदमाशों ने मोबाइल देकर पत्नी, बेटे और परिचितों से जबरन पैसे मंगवाने को कहा.

कपड़े फाड़ दिए और नग्न वीडियो बनाकर दी धमकी- पीड़ित
आगे दीपक शर्मा ने बताया कि बदमाशों के दबाव में आकर परिवार और रिश्तेदारों ने उन्हें ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर किया. आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि 'पिस्टल निकालो और इसे गोली मार दो'... इस दौरान उनके अकाउंट में आए रुपए को उन्होंने नंदराम नाम के एक खाते में ट्रांसफर करवाया. इसके अलावा उनसे डेढ़-डेढ़ लाख रुएप के दो चेक भी लिखवाए. इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए और उनका नग्न वीडियो बनाकर उन्हें धमकी दी और कहा कि अगर आगे से पैसों की व्यवस्था नहीं की तो वीडियो पत्नी और बेटी को भेज दिया जाएगा. और इसके बाद बदमाश उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए. इस घटना के बाद वे सीधे राजगढ़ पहुंचे और पूरे मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई.
इधर, मामले में शिकायत मिलते ही कुरावर थाने में अपहरण, डकैती, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. घटनास्थल और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगालनी शुरू की. साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सीहोर में ईदगाह के सामने मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की और मौके से सभी 7 आरोपियों को दबोच लिया.

लूट के सामानों के साथ पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
गिरफ्तार आरोपियों में देवा वंशकार, रविंद्र जीत डग, अदनान खान, कृष्णा यादव, तरुण मेवाड़ा, रितिक वाल्मीकि और मंजू प्रजापति शामिल हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ आरोपियों पर पहले से हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों से 67 हजार रुपए नकद, फरियादी की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, दो चेक, करीब 1.20 लाख रुपए कीमत की राडो घड़ी, डेढ़ लाख रुपए कीमत की सोने की अंगूठी, चांदी का लॉकेट, धारदार हथियार और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए हैं. इस पूरे मामले में कुरावर थाना, नरसिंहगढ़ थाना, सीहोर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया. वहीं इस मामले में एसपी अमित तोलानी ने कहा कि जिले में गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: दुकानदार दंपति से लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, नगदी और सामान बरामद

तमाड़ में मामूली विवाद में भाई बना वहसी, धारदार हथियार से गला रेतकर बहनोई को उतारा मौत के घाट







