मोतीहारी में विधायक के सामने हर्ष फायरिंग का VIDEO वायरल, हाईकोर्ट के आदेश की उड़ती दिखी धज्जियां !
मोतिहारी जिले में विधायक के सामने एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. जहां खुल्लेआम बच्चों के सामने गोलियां चली.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतीहारी में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो चिरैया इलाके में आयोजित एक शादी समारोह का है, जहां मंच और पंडाल के बीच खुलेआम ठांय-ठांय फायरिंग होती दिखाई दे रही है.
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि कथित तौर पर फायरिंग उस समय हुई जब मौके पर ढाका के राजद विधायक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं की मौजूदगी के बीच हर्ष फायरिंग होते देख लोग सवाल उठा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोग हाई कोर्ट के आदेश और प्रशासनिक सख्ती का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. वायरल वीडियो में कथित तौर पर फायरिंग करने वाला व्यक्ति वहां मौजूद विधायक को गोली दिखाते हुए भी नजर आ रहा है, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.
हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हमारा चैनल भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब लोगों की नजर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि वायरल वीडियो की जांच कर क्या कदम उठाए जाते हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

SP स्वर्ण प्रभात का 'ऑपरेशन हथियार'! पूर्वी चंपारण में तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

कैमूर रामगढ़ रेफरल अस्पताल में लुंगी पहनकर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को विधायक की फटकार, CS से कार्रवाई की मांग







