मध्यप्रदेश में आग का कहर ! इंदौर में प्लास्टिक के दाने बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
इंदौर में प्लास्टिक बनाने के दाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है.

Indore / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): गर्मी के बढ़ने के साथ ही मध्य प्रदेश में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है, प्रदेश के अलग-अलग हिस्से से हर दिन आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा खबर इंदौर स्थित नवादा पंथ का है जहां प्लास्टिक के दाने बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है. फैक्ट्री कई हजार स्क्वायर फीट में फैली है जो चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई. इस घटना के दौरान आसमान में आग का धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिख रहा था.
यह पूरी घटना चंदननगर थाना क्षेत्र की है जहां धार रोड के पास नवादा पंथ स्थित ड्यू ड्रॉप इरिगेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नामक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है मोहम्मद जावेद कुरैशी नामक व्यक्ति फैक्ट्री के संचालक बताया जा रहा है हालांकि इसमें और भी कोई संचालक शामिल हो सकते हैं लेकिन अभी मोहम्मद जावेद कुरैशी ही फैक्ट्री के कर्ताधर्ता के रूप में सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि रात में मजदूर काम करने के बाद अपने घर चले गए थे लेकिन जब सुबह वे फैक्ट्री वापस आए. तो उन्होंने देखा कि फैक्ट्री में आग लगी थी.
मौके पर मोहम्मद जावेद कुरैशी ने बताया कि फैक्ट्री को 3 साल पहले खोला गया था और कई मशीनों के माध्यम से यहां पर प्लास्टिक के दाने निर्माण किए जाते थे इन प्लास्टिक के दोनों को विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था. जाता था जिसके बाद वहां पर ब्लू ड्रम के साथ अन्य प्लास्टिक की वस्तुएं बनाई जाती थी. भारी मात्रा में यहां पर प्लास्टिक रखा हुआ था इसी कारण से काला धुआं लगातार आसमान की ओर बढ़ रहा था और कई किलोमीटर तक फैला हुआ था.
उनका कहा कि अनुमानित नुकसान लाखों रुपए का हो सकता है उन्होंने संभावना व्यक्त की कि फैक्ट्री के पास में डीपी है उसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना घटित हुई होगी. जानकारी लगते ही मौके पर फायर विभाग की चार गाड़ियों के साथ ही जेसीबी मशीन के द्वारा दीवार तोड़कर चारों ओर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है आसपास और भी कई फैक्ट्रियां हैं जिन्हें खाली करवाया जा रहा है ताकि आग की लपटे वहां तक नहीं पहुंच सकें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: छतरपुर में 4 लेन कंपनी के फील्ड ऑफिसर का अपहरण; 10 लाख फिरौती लेने के बाद भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा

MP: देवास के पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, सड़क पर बिखरे मिले शरीर के टुकड़े, 15 लोगों के मौत की खबर







