MP: देवास के पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, सड़क पर बिखरे मिले शरीर के टुकड़े, 15 लोगों के मौत की खबर
MP के देवास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा विस्फोट हुआ है इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. धमाका इतना भयानक था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं

Dewas / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश में देवास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा विस्फोट हुआ है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. धमाका इतना भयानक था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं. इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 15 मजदूरों के मौत की खबर है जबकि कई मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. बता दें, यह पूरा हादसा देवास के ए.बी. रोड स्थित टोंककला के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री का है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस भयानक विस्फोट के बाद सड़क पर शरीर के टुकड़े और मांस के चिथड़े बिखरे मिले हैं हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहा है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था. इसके अलावा सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.
इस भयानक हादसे के बाद गांव में लोगों के बीच भारी आक्रोश का माहौल है. लोगों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था. ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि फैक्ट्री का संबंध सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी या उनके करीबी लोगों से बताया जा रहा है. मौके पर सुबह भारी मात्रा में खुले में बारूद पड़े होने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

श्रीनगर में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा, हथियार और LeT पोस्टर बरामद

ग्वालियर में हत्या के बाद सामने आया LIVE Video, बदमाशों ने युवक को लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक...







