'क्या बोलती पब्लिक' अभियान से जनता के बीच उतरेगी CJP, बेरोजगारी और शिक्षा को बनाएगी बड़ा मुद्दा
नई दिल्ली में CJP की कोर टीम बैठक के बाद संस्थापक अभिजीत दीपके ने सितंबर से देशव्यापी 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान शुरू करने की घोषणा की।

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कोर टीम की बैठक गुरुवार को संपन्न हो गई। बैठक के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि पार्टी सितंबर से देशव्यापी 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के जरिए CJP देशभर में लोगों से सीधे संवाद करेगी और उनकी समस्याओं, जरूरतों तथा मौजूदा हालात पर उनकी राय जानेगी।
अभिजीत दीपके ने कहा कि इस अभियान का मकसद यह समझना है कि आम लोग देश की वर्तमान परिस्थितियों को किस नजरिए से देखते हैं और उन्हें किन प्रमुख समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी का दावा है कि अभियान के दौरान जुटाए गए सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर बोलते हुए दीपके ने कहा कि यह आंदोलन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया और लोगों के मन से डर खत्म हुआ है।
उन्होंने कहा, "हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि लोगों के मन का डर खत्म हुआ है। अब लोग अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। आज उन्होंने एक व्यक्ति का इस्तीफा मांगा है, कल दूसरे लोगों से भी जवाब मांगेंगे।"
संविधान की विचारधारा पर काम करने का दावा
दीपके ने कहा कि CJP बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों तथा भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा संविधान के मूल्यों पर आधारित है और उसका उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है।
बेरोजगारी और शिक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे
पार्टी संस्थापक ने कहा कि हाल में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और बेरोजगार युवा शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि देश की करीब 60 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है और बेरोजगारी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
दीपके ने कहा कि CJP बेरोजगारी को राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बनाएगी। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। उनका आरोप था कि शिक्षा अब मुनाफे का कारोबार बनती जा रही है, जिसे बदलने की जरूरत है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

8 साल बाद माहेश्वरी परिवार की रहस्यमयी मौत की जांच, 303 नंबर फ्लैट में फिर पहुंची जांच टीम

दिल्ली में अमित शाह से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कई अहम मुद्दों पर चर्चा







