CJP के नए कैंपेन का बड़ा ऐलान! "क्या बोलती पब्लिक" में बोलेगी पब्लिक
नई राजनीतिक रणनीति के साथ CJP अब सीधे जनता के बीच उतरने की तैयारी में है। सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान कई अहम सवालों और चर्चाओं को जन्म दे सकता है।


भारत की पहली Gen z पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी ने सितंबर में देशभर में एक नया अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने बताया कि उन्होंने यह फैसला 2 दिनों की गहन जांच के बाद लिया है। CJP की तरफ से इस अभियान का नाम "क्या बोलती पब्लिक" रखा गया है। CJP का कहना है कि अभियान के जरिए देश भर के सभी लोगों की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं और चिंताओं को समझने की कोशिश की जाएगी।
बीजेपी पर बड़ा प्रहार
अभिजीत ने केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से देश दमन और तानाशाही का शिकार हुआ है। लेकिन अब लोगों के मन से डर खत्म हो चुका है और जनता खुलकर अपनी बातें सामने रखने लगी है। उन्होंने जंतर मंतर प्रोटेस्ट का हवाला देते हुए कहा कि छात्रों ने सरकार को पीछे हटने और फैसला बदलने के लिए मजबूर किया हैं।
सितंबर में शुरू किया जाएगा अभियान
पार्टी संस्थापक का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, और जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों से प्रेरित है, इसीलिए पार्टी भारतीय संविधान, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर काम करेगी। अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि अगले महीने सितंबर में क्या बोलती पब्लिक' के नाम से एक देश व्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। उनका दावा है कि इस अभियान के जरिए आम लोगों से सीधा संवाद कर उनकी राय वह मुद्दों को समझने की कोशिश की जाएगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जंतर-मंतर पर NEET छात्रों की आवाज उठाने वाले मोहम्मद जुनैद पहुंचे रांची, बोले- 'सरकार कोई भी हो, छात्रों के लिए लड़ता रहूंगा'

'नौकरी के दुश्मन इस्तीफा दो', JPSC विवाद लेकर विधानसभा गेट पर गरजे BJP-JDU विधायक, की CBI जांच की मांग







