ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर मनीष पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने रिमांड में लिया
MP के रीवा में फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष पटेल ने आखिरकार पुलिस के सामने घुटने टेक दिए है. हाईकोर्ट द्वारा अग्रमि जमानत खारिज होने के बाद मनीष ने खुद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

Reva / Madhya Pradesh (Report By- Ashik Soni): सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा करने के मामले में महीनों से फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष पटेल ने आखिरकार कानून के आगे घुटने टेक दिए हैं. पुलिस के बढ़ते दबाव और हाई कोर्ट से भी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी यूट्यूबर मनीष पटेल ने खुद को कोर्ट में सरेंडर किया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए रिमांड में ले लिया है.
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि, यह पूरा विवाद इसी वर्ष 29 जनवरी को शुरू हुआ था. यूट्यूबर मनीष पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुईं. पोस्ट वायरल होते ही समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. इसके बाद ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में विधिवत एफआईआर दर्ज की थी.
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी मनीष पटेल, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. इस दौरान उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थानीय अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी. हालांकि, पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए मजबूत तथ्यों और समाज में फैले आक्रोश के मद्देनजर अदालत ने उसकी सभी याचिकाएं सिरे से खारिज कर दीं. जिसके बाद उसने रीवा कोर्ट में सरेंडर किया, जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड में लिया है, और पूछताछ कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में ढाई डिसमिल जमीन के लिए भाइयों में खूनी खेल ! महिला और बच्ची को लाठी-डंडे से पीटा

BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे मार्गदर्शन







