शादी बचाने के लिए पति फरमान संग हाईकोर्ट पहुंची महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा, जानें पूरा मामला
पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को चुनौती देते हुए महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा हाई कोर्ट पहुंची है, पति फरमान खान के साथ मोनालिसा भोसले ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में एक रिट याचिका दायर की है.

Khargone / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): प्रयागराज महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई महेश्वर की मोनालिसा एक बार फिर अपनी शादी और उम्र विवाद को लेकर सुर्खियों में है. पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण मामले को चुनौती देते हुए अब वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गई है. मोनालिसा ने हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में पति फरमान खान के साथ रिट याचिका दायर की है.
हाईकोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया है कि मोनालिसा असली जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है, जबकि रिकॉर्ड में गलत तरीके से 2009 दर्ज कर उसे नाबालिग बताया गया. वहीं याचिका में मोनालिसा ने अपने जन्म प्रमाण पत्र को बहाल करने की मांग की है और उन रिकॉर्ड्स को रद्द करने की मांग की है जिन्हें वे 'जाली' बता रहे हैं.
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले स्थित महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा की महाकुंभ मेले में माला बेचने के दौरान किसी ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया था जिसके बाद वह उसका वीडियो काफी वायरल हुआ. बाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले फरमान खान से हुई.
हाईकोर्ट में दायर याचिका में यह भी बताया गया है कि फरमान खान से शादी के बाद मोनालिसा की उम्र को लेकर विवाद सामना आया. दोनों की मुलाकात एक मलयालम फिल्म की शूटिंक के दौरान हुई थी और इसके बाद से ही दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुए. इस बीच मोनालिसा मार्च 2026 में मोनालिया अपने पिता और अन्य रिश्तेदारों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन परिवार ने शादी पर असहमति जताई.
जिसके बाद दोनों ने 11 मार्च 2026 में ही केरल के पूवार स्थित अरुमानूर नायरन देवा मंदिर में शादी कर ली और केरल विवाह पंजीकरण नियम, 2008 के तहत अपनी शादी का पंजीकरण कराया. हालांकि शादी के बाद मोनालिसा के पिता ने फरमान खान के खिलाफ नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया. लेकिन अब मोनालिसा ने अपने पति फरमान खान के साथ इंदौर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर खुद को वोटर आईडी और आधार कार्ड के आधार पर बालिग बताया है इसके साथ ही मोनालिसा ने जन्म तिथि से जुड़े सभी दस्तवेजों की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पिता ही निकला 15 साल की बेटी का कातिल, गड़ासे से काटकर कई टुकड़े कर दिए और...

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली बनकर 50 लाख की लेवी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार







