NEET Re-Exam 2026: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
हजारों NEET अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत परीक्षा से पहले रेलवे ने घोषित की विशेष ट्रेन,यात्रा होगी आसान और समयबद्ध

NEET 2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा को देखते हुए यह ट्रेन 20 जून को इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होगी। इससे इंदौर, रतलाम, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09354 स्पेशल ट्रेन 20 जून को सुबह 11:25 बजे इंदौर से चलेगी और फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर तथा संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर रुकते हुए शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी। परीक्षा देने के लिए भोपाल जाने वाले छात्रों के लिए यह सेवा शुरू की गई है।
वहीं वापसी के लिए भी रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। गाड़ी संख्या 09353 स्पेशल ट्रेन 20 जून की शाम 7:40 बजे भोपाल से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी। इससे छात्रों और उनके अभिभावकों को लौटने में सुविधा मिलेगी।
यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए हैं। इनमें 13 स्लीपर, दो सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर/डी कोच शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालने और छात्रों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष सेवा शुरू की गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









