ग्वालियर नगर निगम कर्मचारी ने जमीन विवाद में की आत्महत्या, वीडियो कॉल पर भाई से कर रहा था बात
मृतक ने आत्महत्या से पहले अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात की और मोबाइल पर 19 लाइन का सुसाइड नोट भी छोड़ा है. सुसाइड नोट में माता-पिता बहन और मामी पर जमीन को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं.

Gwalior, MP: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नगर निगम कर्मचारी ने खुद को लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने आत्महत्या से पहले अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात की और मोबाइल पर 19 लाइन का सुसाइड नोट भी छोड़ा है. सुसाइड नोट में माता-पिता बहन और मामी पर जमीन को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है.
मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित डफरीन सराय इलाके का है. यहां रहने वाले नगर निगम कर्मचारी गौरव भदौरिया ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि घटना के समय गौरव अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गौरव की मौत हो चुकी थी.
घटना की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से राइफल व मोबाइल में मौजूद सुसाइड नोट को जब्त कर लिया. पुलिस को मिले 19 लाइन के सुसाइड नोट में गौरव ने अपने माता-पिता बहन और मामी पर जमीन विवाद को लेकर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और पारिवारिक विवाद के पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
(ग्वालियर से अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे मार्गदर्शन

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे चीफ जस्टिस संजीव सचदेव और जबलपुर से जुड़े जस्टिस शील नागू







