सुप्रीम कोर्ट जाएंगे चीफ जस्टिस संजीव सचदेव और जबलपुर से जुड़े जस्टिस शील नागू
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मई 2026 को आयोजित बैठक में न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति शील नागू सहित पांच नामों को देश के सर्वोच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है.

Jabalpur / Madhya Pradesh (Report By- Ashik Soni): सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने बुधवार (27 मई 2026) को आयोजित अपनी बैठक में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जबलपुर से जुड़े पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस शील नागू सहित अन्य को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है.
इस लिस्ट में बांबे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर; जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली; संवैधानिक और दीवानी मामलों की विशेषज्ञ और सर्वोच्च न्यायालय वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना शामिल हैं.
इसके अलावा लिस्ट में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा के नाम भी शामिल है, बता दें, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा मुख्य रुप से दिल्ली हाईकोर्ट से संबंधित हैं. और वे जबलपुर से वकालत करते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के जज बने. और फिर अब स्थानांतरित हुए.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे मार्गदर्शन

डिंडोरी के पतेरा टोला में गहराया जल संकट, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण







