MP: मैहर के गैस एजेंसी संचालकों पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के आदेश का बाद FIR दर्ज
मध्य प्रदेश के मैहर में उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने दो गैस एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य कई गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है.

Maihar / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश के मैहर जिले स्थित अमापाटन में अमतारा और मानसी गैस एजेंसी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, इन दोनों गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं से शिकायतें मिल थी कि पिछले एक महीने से गैस बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें रिफिल नहीं मिल रही थी और न ही समय पर सिलेंडर डिलीवरी किया जा रहा था. उपभोक्ताओं ने इसे लेकर कई बार चक्का जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन इसके बावजूद गैस एजेंसियों का रवैया नहीं बदला.

अब इस मामले की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों गैस एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए है जिसके बाद संबंधित गैस एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ली गई है. मामले में बीती देर रात अमरपाटन थाने और मैहर फूड इंस्पेक्टर ने कोतवाली थाना पहुंचकर दोनों एजेंसी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई हैं.
जानकारी के अनुसार, अमरपाटन स्थित मानसी गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा हुआ था. उपभोक्ताओं का है कि उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर नियमित रूप से नहीं मिल रहे हैं. गैस बुकिंग के बाद भी हफ्तों से रिफिल नहीं मिल रही. इसे लेकर परेशान और आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कई बार गैस एजेंसियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया. जिससे सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हुआ.

मामले में फूड इंस्पेक्टर बृजेन्द्र जड़िया ने बताया कि ''गैस एजेंसी के खिलाफ पिछले एक माह से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर नियमित रूप से नहीं मिल रहे हैं. बुकिंग के बाद भी समय पर रिफिल नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण कई बार चक्का जाम की स्थिति भी बनी. इसकी जांच के बाद एलपीजी एक्ट 2000 (LPG Act 2000) के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर महोदय के समक्ष भेजा गया था. आज कलेक्टर के आदेश पर एजेंसी के खिलाफ FIR की गई है.''
वहीं, जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से लापरवाह कई गैस एजेंसियों के संचालकों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रायसेन में AI के माध्यम से खनिज विभाग ने अवैध परिवहन पर कसी नकेल, कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुए डिमांड नोट

MP: इंदौर के तीन इमली चौराहे के पास डिपो में खड़ी बस में लगी भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक







