GIRIDIH: मालवाहक गाड़ी और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
अहिल्यापुर थाना इलाके के गांडेय मधुपुर रोड में हुए दर्दनाक हादसे में 40 साल के युवक विनोद सिंह की मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

JHARKHAND (GIRIDIH): गिरिडीह के गांडेय मधुपुर मेन रोड में मालवाहक गाड़ी और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. वही उसका साथी भी साथ था, जो जख्मी हालत में है.
जिले के अहिल्यापुर थाना इलाके के गांडेय मधुपुर रोड में हुए दर्दनाक हादसे में 40 साल के युवक विनोद सिंह की मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक विनोद सिंह नारायणपुर थाना इलाके का रहने वाला था, जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है.
घटना के बाद ग्रामीणों ने गांडेय-मधुपुर सड़क जाम कर दिया. वही जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुलाम गोस हुसैमी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए. साथ ही पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया. मालवाहक गाड़ी भी कब्जे में ले लिया गया है. जबकि लोगों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया जा रहा है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू / इम्तियाज़
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







