
RJD ने की बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराये जाने की मांग, BJP ने कहा- EVM से दलीय आधार पर हो चुनाव
झारखंड में राजद कोटे से मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा है कि ईवीएम पर अब जनता को भी भरोसा नहीं रहा. ईवीएम की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

झारखंड में राजद कोटे से मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा है कि ईवीएम पर अब जनता को भी भरोसा नहीं रहा. ईवीएम की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

झारखंड में सरकार ने एक बार फिर स्कूलों की छुट्टियों की तिथि बढ़ा दी है. यह निर्णय राज्य में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए लिया गया है. इससे पूर्व राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने 5 और 6 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया था लेकिन अब तिथि और बढ़ा दी गई है.

कांग्रेस अगले 45 दिनों तक मनरेगा के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान चला रही है. इसके तहत पहले चरण में 10 जनवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और 11 जनवरी को जिला मुख्यालय/गांधी/अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष एक दिन का उपवास कार्यक्रम है.

वेनेजुयला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी से आक्रोशित गिरिडीह भाकपा माले ने सोमवार को राष्ट्रपति ट्रम्प का पुतला दहन किया.

झारखंड की देवनगरी देवघर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को दुमका और देवघर जिले के बीएलओ से वार्ता की. जिसमें उन्होंने चुनाव और चुनाव से संबंधित जानकारियां दी.

शंख नदी पर बने रेलवे पुल में गंभीर तकनीकी खामी सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लोहरदगा स्टेशन से सभी ट्रेनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगा दी है.

रांची के डोरंडा में झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 ने आज अपना 146वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि DGP तदाशा मिश्रा ने JAP-1 के 144वां स्थापना दिवस के साथ आनंद मेला का उद्घाटन किया.

रविवार को भाजपा के तीन बड़े नेताओं का जुटान गिरिडीह के बिरनी में हुआ. मौका था सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह का. केंद्रीय मंत्री ने विजयी प्रतिभागियों का सम्मानित किया. साथ ही वर्तमान सरकार पर खेल से जुड़ी प्रतिभा पर ध्यान न देने की भी बात कही.

झारखंड की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का कुमारी ने सीएम से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने अनुष्का से कहा कि आप बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आर्थिक संकट की वजह से किसी खिलाड़ी की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए

मुख्यमंत्री से प्रतिदिन मंत्री व विधायकों के मिलने का कार्यक्रम लगातार जारी है. राजनीति में ऐसे शिष्टाचार भेंट को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय के साथ कई विधायकों और नेताओं ने भी मुलाकात की.

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का वर्तमान पदभार संभाल रहे ज्ञानेश कुमार दो दिन के दौरा पर देवघर पहुंचे हुए हैं. उन्होंने परिवार के साथ रविवार सुबह बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन किए. जिसके बाद एम्स के लिए रवाना हो गए.

गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारे में दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस पवित्र अवसर के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार की भी उपस्थिति थी. प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया के नेतृत्व में शबद आदि भी सम्पन्न किया गया.

लोहरदगा पहुंचने से पहले रांची-लोहरदगा ट्रेन रूट में मिली गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा स्टेशन से पहले ही ट्रेन को रोक दिया गया. जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई. शंख नदी पर बने रेलवे पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया.

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने करोड़ों की लागत से निर्मित सड़क की जांच की. उसमें गड़बड़ी निकलने के बाद संबंधित व्यक्तियों को हिदायत दी गई कि सड़क निर्माण सही तरीके से न किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मनरेगा का नाम बदलने के कारण उग्र विपक्ष चुप नहीं बैठेगी. कांग्रेस के वर्तमान उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा. उन्होंने बताया कि जी राम जी बिल के विरोध में 5 जनवरी को रांची में एक विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा.

फंड की कमी से आर्थिक अभाव झेलते गिरिडीह नगर निगम में 71 योजनाओं का हुआ शिलान्यास. 6 करोड़ 27 लाख की लागत से 71 योजनाओं को लेने के लिए ही निगम के कई ठेकेदार परेशान दिखे, और योजनाओं की मूल राशि में कटौती कर टेंडर लिया.

गिरिडीह स्थित लंगेश्वरी बाबा, जिन्हें आमतौर पर लंगटा बाबा के नाम से जाना जाता है, के समाधि स्थल पर विभिन्न धर्मों के लोग दर्शन को आते हैं. अवसर बाबा की 116वीं जयंती का था, जब लोगों की भीड़ समाधि स्थल पर जुटी. लोगों की भीड़ चादरपोशी के लिए सुबह से ही जुटने लगी थी.

रांची में 3-4 जनवरी, 2026 को दूसरा अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू हो गया है, जिसमें झारखंड सहित 9 राज्यों के 30 से अधिक हाईकोर्ट के न्यायाधीश खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स जैसी 4 श्रेणियों में हिस्सा ले रहे हैं.

झारखंड सरकार की वर्तमान कैबिनेट द्वारा पेसा एक्ट को मंजूर कर देने के पश्चात अब इसकी नियमावली भी आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है. नियमावली के अनुसार ग्रामीणों को अपने संसाधनों के संरक्षण से संबंधित विशेष अधिकार दिए गए हैं. साथ ही छोटे मामलों का निपटारा ग्राम सभा अपने स्तर पर ही कर सकेगी.

केंद्र सरकार द्वारा रांची को दो नई सड़क परियोजनाओं की सौगात दी गई है. सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संसद शेठ ने बताया कि उनके द्वारा पहल किए जाने का यह परिणाम है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बेहतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर कृषि एवं पशुपालन विभाग संभालने वाली मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बिहार सहित हरियाणा के भी सांसदों ने शिष्टाचार भेंट की. मौका था नव वर्ष की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का.

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे. जहां भाजपा नेताओं की उपस्थिति में उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चाएं हुई.

साल के पहले दिन जहां दुनिया जश्न मना रही थी, विवेक अपने जन्मदिन को लेकर भी उत्साहित था. देर रात वो अपने जन्मदिन मनाने की खातिर दुकान से केक लाने गया था. इसी दौरान उसकी एक लापरवाह कार की चपेट में आकर मौत हो गई. जन्मदिन मातम में बदल गया.

साल 1948 में हुए गोलीकांड के कारण खरसांवा में कई लोग शहीद हो गए थे. 1 जनवरी को शहीद हुए इन आंदोलनकारियों को याद किया जाता है. सीएम हेमंत सोरेन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

नए साल के पहले दिन गिरिडीह में जैन समाज के तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन में उमड़ी भीड़. वंदना कर लौट रहे तीर्थयात्रियों ने Naxatra News से पारसनाथ पहाड़ी भ्रमण से जुड़े कुछ अच्छे कुछ खराब अनुभवों को साझा किया. कहा जैन समाज के तीर्थस्थल को लोग कर रहे है अपिवत्र, प्रशासन पर भी ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया.

नए साल के जश्न में डूबे दिखे गिरिडीह के लोग. वहीं जनता की सुरक्षा में मुस्तैद दिखी गिरिडीह पुलिस भी. खबर लिखे जाने तक किसी भी अनावश्यक हुड़दंगियों की गतिविधियों की सूचना नहीं मिली है. लोगों की भीड़ मंदिरों सहित पर्यटन स्थलों में भी जोरदार दिखी.

नए साल की शुरुआत बहुत से लोग तीर्थ स्थानों के परिभ्रमण से करने की इच्छा रखते हैं. मान्यता होती है साथ ही विश्वास भी कि अपने आराध्य के दर्शन से उनका नव वर्ष वाकई मंगलमय होगा. देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम में भी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ इसी बात को प्रमाणित करती नजर आती है.

ठंड के प्रकोप से राहत देने का प्रयास करती नजर आ रही है चर्चित कंपनी सलूजा गोल्ड. बुधवार को जरूरतमंद लोगों का चयन कर करीब 200 लोगों को गर्म वस्त्र और कंबल मुहैया कराए गए.

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एक कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड के गिरिडीह में मौजूद थी. जहां उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया के सवालों का जबाव दिया. साथ ही विपक्ष को कई मुद्दों पर घेरते हुई भी नजर आई.

साल के अंत में गुमला के महादेव साहु का परिवार शोक ग्रसित हो चुका है. कारण है खुद महादेव का आत्मदाह कर लेना. परिवार के अनुसार मृतक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था और कई बार बपले भी आत्महत्या का पर्यास कर चुका था.

30 दिसंबर की रात कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा भय फैलाने के उद्देश्य से लातेहार कोल साइडिंग में गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए. इससे पूर्व भी ऐसी घटनाएं वहां हो चुकी हैं. गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, वहीं पुलिस साक्ष्य की खोज में है.

गिरिडीह के सरिया में लाठी मार्च निकाल कर भाजपाईयों ने एसडीएम और सीओ को ललकारते हुए शक्ति प्रदर्शन को गलत बताया. कहा कि अटल जी के सम्मान से समझौता नहीं करेगी भाजपा. सरकारी प्रतिनिधियों को आंदोलन को लेकर अल्टीमेटम भी दे डाला.

JSSC CGL के 1,927 सफल अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. अभ्यर्थियों की छह विभागों के लिए नियुक्त किया गया है. यह कार्यक्रम रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित किया गया था.

जिले में हो रही चोरी की घटनाएं आम होती जा रही हैं. बीती रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान से शटर काटकर नगदी समेत 10 लाख से अधिक के जेवर लेकर फरार हो गए. वहीं पुलिस उनके खिलाफ सुराग तलाशने में जुड़ी हुई है.

नव वर्ष के आगमन के मौके पर गिरिडीह एसपी ने इलाके में हालात का जायजा लिया. साथ ही कुछ आपत्तिजनक लोगों द्वारा ऐसे मौकों पर अनावश्यक गतिविधियां भी की जाती हैं, ऐसे लोगों को शांति बरतने की हिदायतें दी. साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया.

ठंड से राहत देने का प्रयास मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन द्वारा लगातार चलाया जा रहा है. बीते दिनों बेसहारे लोगों के बीच कंबल वितरण कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का यत्न किया गया था. इसी कड़ी में सोमवार को गिरिडीह के चुनजका में भी 150 लोगों में कंबल वितरित किया गया.

गिरिडीह में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका प्रयोजन था बालविवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा से संबंधित बातें लोगों तक पहुंचाई जाएं. कार्यक्रम में उपस्थित डीसी ने कहा कि ऐसी कुप्रथा का आज के आधुनिक जमाने में होना कतई उचित नहीं है.

आमतौर पर पुलिस की छवी आम लोगों की नजर में कुछ अच्छी नहीं होती. अपनी दबंगई आदि के लिए जनता की नजरों में गलत तरीकों से मशहूर रहने वाले पुलिस विभाग से एक सकारात्मक खबर सामने आ रही है. अलाव की व्यवस्था कर बेसहारा लोगों को ठंड से राहत देने का काम कर रही है गोड्डा की पुलिस.

भारत की दो नामचीन कपड़ा कंपनियों का गिरिडीह में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. शिव टेक्सटाइल के सहयोग से पहली बार जिले में ऐसा कोई आयोजन किया गया. जिसके जरिए कई आवश्यक जानकारियां भी साझा की गई. इस आयोजन का मकसद था कारोबारियों की राह आसान बनाना.

साल 2025 के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू का यह झारखंड दौरा बेहद विशेष मौकों में से एक है. आज, 29 दिसंबर को, उन्होंने जमशेदपुर में ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में भाग लिया. वहीं 30 दिसंबर को राष्ट्रपति एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गुमला का दौरा करेंगी.

गिरिडीह के सरिया में जेएमएम द्वारा कई आवश्यक ट्रेनों के स्टॉपेज न होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. केंद्रीय मंत्री पर आरोप भी लगाया गया. साथ ही छह सूत्रीय मांगें रखी गई हैं.

आपके कंफ्यूजन को दूर करने हम लेकर आए हैं सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पर्यटन स्थलों की फहरिस्त. नए साल आने में अब महज दो ही दिन शेष हैं. ऐसे में हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए उपयुक्त स्थानों की खोज में रहते हैं. हमने झारखंड के खास जगहों की खूबियां यहां साझा की हैं.

नए साल में लोग नए-नए पर्यटक स्थलों की तलाश में रहते हैं, जहां वे अपने परिवार के साथ समय बिता पाएं. वैसे तो झारखंड में ऐसे पर्यटन स्थलों की सूची बहुत लंबी है, लेकिन हम आज आपको गिरिडीह के इको पार्क के बारे में विस्तार से बताएंगे. ताकि आपके पास एक विकल्प हो नव वर्ष की बेहतरीन शुरुआत के लिए.

राष्ट्रपति के स्वागत में प्रशासन सहित सारी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़े इंतजाम किए हुए हैं. राष्ट्रपति का यह झारखंड दौरा तीन दिवसीय रहने वाला है. रविवार शाम उनका राज्यपाल द्वारा स्वागत किया गया. सोमवार सुबह जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी.

झारखंड के गुमला में एक आदिवासी लड़की को झांसा देकर रांची लाया गया, जिसके बाद से लड़की लापता है. परिवार पुलिस पर उनकी सक्रियता से जुड़े सवाल उठा रही है. जानकारी के अनुसार युवती को राजस्थान में बेच दिया गया था.

नए साल की शुरुआत में पारसनाथ हिल (सम्मेद शिखर) में आने वाले सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन को कई मामलों में आवश्यक निर्देश दिए हैं.

जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब गोलियां सीधे कोयला खनन क्षेत्र में गरज रही हैं. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, गोली-बारी और तोड़-फोड़ की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं.

गिरिडीह पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात आरोपी राजा अंसारी को पचंबा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. अपराधी को उसके घर से पकड़ा गया. पुलिस इस गिरफ्तारी को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मान रही है.

डीसी के सुझाव पर गिरिडीह के मोंगिया समूह की मोंगिया ग्रीन ने जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया. कड़ाके की ठंड से बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की इस पहल को सार्थक बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

पति-पत्नी के पवित्र बंधन को बांधे रखता है - उनके बीच का प्रेम, विश्वास और निभाया जाने वाला रीति-रिवाज. लेकिन किसी और को मन में बसाकर इस रिश्ते को तोड़ने का मन बना लिया जाए तो सब कुछ तबाह हो जाता है. झारखंड के गोड्डा से प्रेम-प्रसंग का कुछ ऐसा ही एक मामला खबरों में बना हुआ है.

बीते दिनों जमीन विवाद में गिरिडीह के एक युवक की हत्या कर दी गई थी. जिसके फरार अपराधियों को दबोचने में पुलिस जुटी हुई है. हाल में बाबुलाल मरांडी ने भी मृतक के पिता से मुलाकात की थी, जिसके बाद पुलिस अधिक सक्रियता बरतने के प्रयास में है.

सड़क हादसे में एक घर से दो लोगों के जनाजे उठे, ये बेहद दुखदायी क्षण होगा पूरे परिवार के लिए. गिरिडीह में हुए सड़क हादसे का शिकार हुए चाचा-भतीजा दोनों का जान चली गई. वहीं परिवार रो-रोकर बेदम हो चुका है.

मोदी बरनवाल समाज में महाराजा अहिरबन की बहुत मान्यता है. समाज के आदर्श की तरह पूजे जाने वाले महाराजा अहिरबन की जयंती शुक्रवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाई. साथ ही इस दौरान कई कार्यक्रमों की भी पेशकश हुई.

भाजपा नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने गिरिडीह के प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित अटल जी के जयंती कार्यक्रम का हिस्सा लेने पहुंचे थे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर पेसा कानून सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा.

अपनी सक्रियता का नजारा दिखाते हुए झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अपराधियों को पकड़ने का काम कर रही है. गिरिडीह पुलिस द्वारा जमुआ थाना इलाके के नवडीहा में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के कारण हमें आए दिन मौत की खबरें सुनने को मिलती हैं. इसके बावजूद भी यदि लोग जागरूक न हों, हेलमेट के प्रयोग न करें तो प्रशासन को सख्त रुख अपनाना पड़ता है. इसी दिशा में गोड्डा एसडीपीओ ने प्रखर कदम उठाया है.

शुक्रवार की सुबह रांची के पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घंटों तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगी रही. वहीं पुलिस प्रशासन मौके पर अभी मौजूद है.

रांची में खोरठा महान कवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती पर खोरठा दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, पुस्तकों का लोकार्पण हुआ और खोरठा भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठी.

25 दिसंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में भूतपूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई जा रही है. इसी कड़ी में गिरिडीह में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी की तस्वीर चौराहों पर लगाई जा रही थी. जिसपर उन्हें SDM द्वारा रोका गया और बवाल मच गया.

बीते जून में हुई भारी बारिश के कारण खूंटी के पास बनई नदी पर बना पुराना पुल टूट गया था. इसके बाद लोगों को यात्राओं के लिए बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आवागमन बंद हो चुका था. इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने नए पुल को निर्माण को मंजूर कर दिया है.

गिरिडीह में एक पति अपनी पत्नी के मायके जाने से इतना परेशान हो गया कि उसने पहले तो पूरा ससुराल खत्म कर देने की धमकी दी. बाद में नशे में धुत्त हो, जेसीबी लिए ससुराल पहुंचा और गिरा दी बाउंड्री की दीवार.

गोवंश की चोरी से संबंधित मामले को उठाते हुए JLKM के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन करने की धमकी दी जा रही है. उनका पुलिस पर आरोप है कि गोवंश चोरों को पकड़ने में पुलिस सक्रियता नहीं बरत रही.

हाल ही में हुई बांग्लादेश में हिंदू युवक के साथ बर्बरता, और मौत की घटना से पूरा देश आहत है. आक्रोशित अलग-अलग दलों व संगठनों द्वारा आक्रोशित रैलियों के जरिए गुस्सा जाहिर किया जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया.

नव वर्ष की शुरुआत के दौरान गिरिडीह के श्री श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाना निश्चित हुआ है. राजस्थान के प्रचलित कथावाचक को आयोजन हेतु आमंत्रित किया गया है. आयोजन की धूम सात दिनों तक रहेगी.

झारखंड में न्यू ईयर पार्टी के दौरान जमकर शराब छलकेगा. पिछले वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष सरकार को उम्मीद है कि ज्यादा राजस्व की प्राप्ति होगी. शराब बिक्री की नई नीति के तहत अब निजी हाथों में खुदरा शराब दुकान है और इस बार का लक्ष्य भी ज्यादा रखा गया है.

