देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल, बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे. जहां भाजपा नेताओं की उपस्थिति में उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चाएं हुई.

JHARKHAND (GIRIDIH): राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे. सपरिवार देवघर जाने के क्रम में राज्यपाल चंद घंटों के लिए गिरिडीह में रुके और सर्किट हाउस में डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ भेंटवार्ता की.
राज्यपाल ने जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की पूरी जानकारी ली. इस दौरान विधि व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की गई. राज्यपाल से मिलने के क्रम में डीसी और एसपी ने बुके देकर उनका स्वागत किया.
गिरिडीह पहुंचने पर राज्यपाल संतोष गंगवार को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता विनय सिंह, मेयर सुनील पासवान, संजीव सिंह गुड्डडू समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे.
देवघर में की पूजा-अर्चना
राज्यपाल संतोष गंगवार का देवघर आगमन हुआ. इसके पश्चात राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया. इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया. इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी.


रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







