
बीच-बचाव करने गई पुलिस से ही कर ली हाथापाई, मामला बढ़ने पर पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
धनवार थाना बाजार के समीप अशोक नर्सिंग होम के बाहर गुरुवार को पुलिस की स्थानीय लोगों के साथ झड़प हो गई. युवक अपनी बाइक खड़ी कर सामान उतार रहा था, जिसे बाइक हटाने को कहा गया. इतने में नर्सिंग होम कर्मचारी और प्रवीण के बीच झड़प शुरु हो गई. मौके पर पुलिस की पेट्रोलिंग जीप को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा.




































































