
कारोडीह हवाई फायरिंग कांड: जमीन माफिया के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई शुरू
गिरिडीह के कारोडीह में रैयती जमीन पर रंगदारी मांगने, हवाई फायरिंग और बमबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. जमीन माफिया सन्नी रायण समेत 20 नामजद और 150 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है. एसपी के निर्देश पर रात भर छापेमारी चली, एक आरोपी गिरफ्तार किया गया.






















































