JPSC परीक्षा गड़बड़ी केस में पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने मांगी जमानत, CID कोर्ट में दाखिल हुई अर्जी
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।


Ranchi: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनके अधिवक्ता ने CID की विशेष अदालत में बेल पिटीशन दाखिल की है। अब अदालत उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।
परीक्षा में अनियमितता को लेकर दर्ज है केस
CID ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। इसी मामले की जांच के दौरान जांच एजेंसी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
अब तक 20 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच के दौरान पूर्व JPSC अध्यक्ष एल ख्यांग्ते पर परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों से कथित तौर पर कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है।
अब उनकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर CID की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। अदालत के फैसले पर उनकी आगे की कानूनी स्थिति तय होगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विधानसभा घेराव में उपद्रव पर FIR में किसी छात्र का नाम नहीं, रांची SSP ने कहा...

रांची की सड़कों पर अब दौड़ेंगी 6 नई Pink Bus, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित सफर







