
20 सालों से फरार इनामी नक्सली मोतीलाल किस्कू दबोचा गया, जुमई और गिरिडीह के कई थानों में दर्ज हैं केस
गिरिडीह अर्धसैनिक बल के साथ चकाई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नक्सली मोती लाल किस्कू को पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने देवरी के गांव में नक्सली मोतीलाल किस्कू को उस वक्त दबोचा जब वह अराम फरमा रहा था.






















































