गिरिडीह में पुराने सर्किट हाउस से चोरी शराब की पेटियां बेच रहे 3 युवक गिरफ्तार
गिरिडीह में उत्पाद विभाग की टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तीनों युवकों ने जिले के पुराने सर्किट हाउस में रखे शराब की पेटियां चोरी की थी और उसे वे बाजार में खपाने की तैयारी में थे लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया.

Giridih: गिरिडीह नगर थाना इलाके में शराब की पेटियों की चोरी के बाद उसे बेचने के आरोप में उत्पाद विभाग की टीम ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस तीनों युवक से मामले में पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों नगर थाना इलाके स्थित पुराने सर्किट हाउस से शराब की पेटियां चोरी हो गई थी बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग द्वारा करीब 25 शराब की पेटियां पिछले पांच सालों से पुराने सर्किट हाउस में रखी गई थी. जिसकी चोरी इन युवकों ने कर ली थी. इनकी पहचान बेंगाबाद के रहने वाले शशि कुमार, पंकज यादव और मंडल के रुप में की गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 पेटियां स्ट्राक ब्लू ब्रांड था. चोरी के बाद तीनों युवक शराब को बाजार में खपाने की तैयारी में थे लेकिन दुकानदार ने इसकी गुप्त सूचना उत्पाद विभाग के एसआई महेंद्र देवगम को दी. जिसके बाद एसआई ने युवकों को दुकान में शराब की पेटियां बेचते रंगे हाथों दबोचा. फिलहाल गिरफ्तार तीनों युवक से पूछताछ की जा रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता!, पेपर लीक कराने वाला गिरफ्तार, SIT ने मुंबई से दबोचा परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर

नवादा में अंधविश्वास की हद! महिला को ‘डायन’ बताकर चिता में जलाने की कोशिश







