
5 फरवरी को CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक
आगामी 5 फरवरी 2026 को झारखंड कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में आयोजित होगी.

आगामी 5 फरवरी 2026 को झारखंड कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में आयोजित होगी.

सेरेंगसिया के शहीदों को नमन सह परियोजनाओं के शिलान्यास - उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और कई सरकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

रांची के झारखंड पुलिस मुख्यालय सभागार में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की. मौके पर झारखंड की भौगोलिक स्थिति और पुलिस की कार्यशैली से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया

गिरिडीह के तीन नगर पंचायत में सोमवार को महापौर और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का दौर जारी रहा. इस दौरान गिरिडीह नगर निगम के साथ जिले में बड़की सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में वार्ड पार्षद का नामांकन पर्चा भरा गया.

झारखंड में नगर निकाय चुनाव होना है इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है गिरिडीह जिले के सरिया और धनवार नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हो रहा है इसे लेकर लोगों में खासा लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है.

राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की है जिसमें एक की मौत हो गई है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है

रांची के बुंडू में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पेयजल और स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी उसे गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले आई है जिससे मामले में पूछताछ कर रही है.

बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर लोहरदगा में खेलप्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसे लेकर आज, 2 फरवरी को टूर्नामेंट कप का अनावरण व टीम जर्सी का लोकार्पण समारोह आयोजन किया गया.

झारखंड के गिरिडीह सहित तीन जिलों के प्रवासी मजदूर एक बार फिर विदेश में फंस गए है. उन्होंने बताया कि उन्हें एक कमरे में बंद करके रखा गया है और उन्हें खाना भी नहीं दिया जा रहा है. मजदूरों ने एक वीडियो जारी कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है.

नगर निकाय चुनाव से पहले कोयलांचल में झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह के आवास 'सिंह मेंशन' में रविवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने बमबाजी की. इस घटना से इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

कल, 3 फरवरी से JAC बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो जाएगी. परीक्षा को लेकर सभी तरह की प्रशासनिक तैयारियां कर ली गई है. मैट्रिक और इंटर की यह परीक्षा आगामी 23 फरवरी तक एक साथ चलेगी.

नामकुम के जरेरा में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में एम्स नागपुर के डीन एवं डायरेक्टर तथा राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान से सम्मानित डॉ. चंदन कुमार की विशेष उपस्थिति रही. डॉ. चंदन कुमार ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि समय पर जांच और सही परामर्श से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

रांची के चान्हो प्रखंड में एक ऊंट ने अपने मालिक की दयाहीनता के कारण दम तोड़ दिया. ऊंट बीमार था, काफी साल तक अपने मालिक के साथ उसके परिवार का पेट भरने में उसने सहयोग किया. वहीं उस बेचारे मूक प्राणी को बीमारी की हालत में उसका मालिक छोड़कर चला गया.

बीते दिनों दो युवतियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने गिरिडीह वासियों के दिलों में भी आक्रोश का बीज बो दिया है. वहीं आक्रोश से भरी यह आग और अधिक धधक रही है, वजह यह है कि अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इसी मामले को लेकर हरलाडीह वासियों ने एक आक्रोश मार्च निकाला.

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर झारखंड के बड़े उद्योगपतियों ने अपनी राय जाहिर की है. जहां गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि हर बजट में नौकरी देना संभव नहीं है. वहीं टफकॉन स्टील के प्रबंध निदेशक ने इसे हर सेक्टर को मजबूती देने वाला बता. साथ ही लाल स्टील ने कहा कि यह भारत के आईने का प्रदर्शन करने वाला है.

केंद्र की इस बजट से झारखंड की राजनीतिक गलियारों से नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की है. सत्ता पक्ष के नेता इसे निराशाजनक बता रहे तो वहीं विपक्ष का कहना है कि बजट में आम लोगों की आय बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है.

बजट 2026 में झारखंड को क्या मिला इसपर बात करें तो- पर्यटन क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर बल दिया गया है. वहीं लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य का केंद्र रहे रांची स्थित CPI को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाने पर फोकस किया गया है.

खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग लगी है जिसकी चपेट में आने से कई बसें जलकर खाक हो गई है. मौके पर अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंची है जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ गिरिडीह उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए का अवैध शराब भी जब्त किया है.

राज्य के मानव संसाधन को सशक्त करने और झारखंड को औद्योगिक शक्ति बनाने के उद्देश्य से जिंदल फाउंडेशन ने राज्य की हेमंत सरकार के साथ शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक साझेदारी का प्रस्ताव रखा है.

प्रमुख केंद्र पतरातू में 6 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाले एकीकृत स्टील संयंत्र की स्थापना है, जिसे जिंदल स्टील द्वारा उन्नत एवं कम-उत्सर्जन प्रौद्योगिकियों के माध्यम से विकसित किए जाने का प्रस्ताव है.

गिरिडीह में जमीन विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पूर्व मुखिया के घर उनके ही रिश्तेदारों (गोतिया) ने हमला कर दिया. करीब 30 से ऊपर की संख्या में आए हमलावरों में से कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गिरिडीह नगर निगम और जिले के बड़की सरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कई प्रत्यशीयों ने पर्चा दाखिल किया. नगर निकाय का चुनाव 23 फरवरी को होना है, वहीं मतगणना 27 फरवरी को होगी. जिसमें प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है.

कुछ दिनों पहले गिरिडीह में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर जहां कई लोगों की गिरफ्तारी की गई. वहीं पुख्ता सबूत जुटाने को लेकर अब डीआईजी ने भी सख्त निर्देश दिए हैं. साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया है कि किसी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा.

स्वतंत्रता सेनानी बुधन सिंह की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई. इनकी ख्याति के कारण ही वे प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की स्मरण सूची में भी शामिल थे. उनका राष्ट्रपति बनने के बाद जब लोहरदगा आगमन हुआ था, तब उन्होंने अपने काफिले को रुकवाकर बुधन सिंह से खास भेंट की थी.

गोड्डा बीएड कॉलेज की छात्रा मोना भारती का कॉलेज पर आरोप है कि उसे शर्ट-पैंट पहनने के कारण क्लास करने नहीं दिया जा रहा. उनका कहना है कि निर्देशों में ऐसा कहीं जिक्र नहीं है लड़कियों को केवल सलवार-सूट ही पहनना है.

चतरा में लाला प्रीतम बीएड बीएड कॉलेज में नामांकन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है. इसे लेकर आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए लाखों रुपए की वसूली का आरोप लगाया है.

भाई को किए दिल को चीर देने वाले मैसेज "तुमलोग मुझे बचा सकते हो, तो बचा लो.." के बाद 17 वर्ष की छात्रा ने अपनी जान ले ली. भाई जब तक बहन के पास पहुंच पाता, वो दुनिया छोड़ चुकी थी. अपने अंतिम मैसेज में उसने एक गौतम नाम के लड़के का भी जिक्र किया था.

स्वतंत्रता सेनानी स्व. बुधन सिंह की आज 57वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौक पर लोहरदगा डीसी डॉ. कुमार ताराचंद ने उनकी प्रतिमा पर फूलों का माला अर्पित कर उन्हें नमन किया.

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित इंडियन बैंक से करीब 10 लाख रुपए की अवैध निकासी हुई है यह राशि सॉल्ट लेक रोड स्थित केनरा बैंक में रोहित वर्मा के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई है. मामले में थाना में केस दर्ज हो गई है जिसके बाद पुलिस मामले में जांच कर रही है.

'राज्य के सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को घर के पास ही उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिल सके.'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार माही को सरकार झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बनाने जा रही है. यह निर्णय सरकार ने राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिया है. सीएम हेमंत सोरेन और माही की हाल ही में अचानक मुलाकात हुई थी.

गिरिडीह से पुलिस ने एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है. जिसमें बताया जा रहा है कि कई शराब की पेटियां लोड की हुई थी और वाहन को बिहार ले जाया जा रहा था.

गिरिडीह जिले में सड़क हादसे में कमी लाने की मंशा से दस किलोमीटर की बाइक रैली का आयोजन किया गया. वहीं मौके पर पदाधिकारियों ने हेलमेट के उपयोग पर भी जोर दिया.

मौके पर सेक्टर 6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी, बोकारो बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास और हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम पहुंचे. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया.

सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की महेंद्र सिंह धोनी से हुई सीएम आवास पर मुलाकात के बाद मुद्दे ने सियासी रंग पकड़ लिया है. राजनीतिक दृष्टिकोण से इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और कई तरह की चर्चाओं का बाचार गर्म हो गया है.

गांधी जयंती के अवसर पर आज मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी को पुष्पार्पित कर नमन किया. मौके पर राज्यपाल ने संबोधन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी संबोधन करने का आग्रह किया लेकिन सीएम ने इन्कार किया.

गिरिडीह में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और जांच में जुट गई है.

गोड्डा में भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर साइबर ठगी के काम को अंजाम देने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को रंगे हाथों दबोचा है.

'25 वर्षों का सफर झारखंड तय कर चुका है ऐसे में इस बार राज्य के लिए मजबूत और बहुआयामी बजट की आवश्यकता है. बजट ऐसा हो, जो इस युवा राज्य की संभावनाओं को आकार दे सके.'

गिरिडीह में पुलिस ने एक बार फिर माइका के अवैध स्टॉक जब्त किया है. जिसका अनुमानित मूल्य करीब 12 लाख रुपए बताया जा रहा है.

खुद को JMM कार्यकर्ता बता रहे संजीव सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर विधायक सह झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर आरोप लगाया. उन्होंने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि अब गिरिडीह पर मंत्री जी का ध्यान नहीं है.

रांची में आईटी की टीम ने बाबा राइस मिल के कई ठिकानों पर छापेमारी की है जिससे इलाके में हड़कंप मची है. टीम ने यह कार्रवाई इनकम टैक्स में अनियमितता की शिकायत के बाद शुरू की है.

मिल्लत कॉलेज परसा में कथित तौर पर अश्लील गाने बजाए गए और उन पर डांस कराया गया. सोशल मीडिया पर जैसे ही कॉलेज परिसर में अश्लील गानों पर डांस का वीडियो वायरल हुआ, हड़कंप मच गया.

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में एक युवती की लाश मिली है. मौके से युवती का बैग बरामद किया गया है जिसमें युवती का नाम रिया कुमारी लिखा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गणतंत्र दिवस के दिन की मर्यादा को खुलेआम तार-तार कर दिया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर कॉलेज परिसर में अश्लील गाने बजाए गए और छात्रों से उन्हीं गानों पर डांस करवाया गया.

गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन की प्रक्रिया को देखते हुए महा पौर और वार्ड पार्षद के प्रत्याशी के निर्वाचित पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर बांस का बैरिकेडिंग बनाना शुरू कर दिया गया है.

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला आर्मी अधिकारी के साथ मारपीट हुई है. हमलावरों ने अधिकारी के 4 माह के बच्चे को उनसे छीनकर घर से बाहर फेंक दिया. दोनों घायल है जिसका इलाज चल रहा है.

गिरिडीह जिले में कुछ दिनों पहले 2 नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला तिसरी थाना में दर्ज कराया गया था. लेकिन अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है.

बोकारो जिले में एक के बाद एक लड़कियों के गायब का सिलसिला अब भी जारी है. सेजल झा के बाद पुष्पा पिछले 6 महीने से गायब है. मां अधिकारियों के चौखट का चक्कर लगा रही है उनसे बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रही है.

झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है. गिरिडीह जिले के तीन नगर निकायों के लिए 23 फरवरी को मतदान होंगे, वहीं 27 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस नगर पालिका चुनाव में नोटा का ऑप्शन नहीं होगा. चुनाव की घोषणा होते ही नगर पालिका क्षेत्र में आदर्श अचार संहिता लागू हो गई है.

झारखंड निर्वाचन आयोग द्वारा इस साल होने वाले नगर निकाय चुनावों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. चुनाव गैर-दलीय आधार पर, 48 निकायों में होंगे. वोटिंग 23 फरवरी, तो मतगणना 27 फरवरी को किए जाएंगे.

गिरिडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की रौनक देखने लायक थी. छात्रों द्वारा पेश किए गए कार्यक्रमों के पूर्व स्कूल के चेयरपर्सन बलजीत सिंह सलूजा और निदेशक सरदार तिरलोचन सिंह सलूजा ने परेड का निरीक्षण किया.

गोड्डा जिले के एक कॉलेज में गणतंत्र दिवस के मौके पर अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं यह कृत्य कई सवाल भी खड़े करता है विश्वविद्यालय प्रबंधन के ऊपर.

जमशेदपुर के इंडस्ट्रियलिस्ट देवांग गांधी के 13 दिनों से लापता पुत्र कैरव गांधी को 14वें दिन मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया गया है. इतने दिनों की स्थितियों का अभी खुलासा नहीं किया गया है. वहीं परिवार ने खुशी जाहिर की है.

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, टीएमटी स्टील फैक्ट्री और दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर अमरजीत सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, चेयरपर्सन बलजीत सिंह सलूजा, सरदार तिरलोचन सिंह सलूजा आदि गणमान्य लोगों की खास मौजूदगी रही. वही छात्र-छात्राओं ने नृत्य आदि पेश किया.

देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, तो गिरिडीह कैसे पीछे रहने वाला था. जिले के झंडा मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की मौजूदगी थी. जहां कई विभागों द्वारा सुंदर झांकियों की प्रसतुति दी गई.

गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और तिरंगे को सलामी दी.

आज मौका है गणतंत्र दिवस का, राष्ट्रीय उत्सव के इस खास अवसर पर झारखंड के गिरिडीह जिले में भी प्रत्येक स्कूलों और संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया.

झारखंड पुलिस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर DGP तदाशा मिश्रा ने तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2026 की बधाई और शुभकामनाएं दी.

झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. और परेड का निरीक्षण किया. मंत्री ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा समारोह को संबोधित किया.

झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. और परेड को सलामी दी.

राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडोत्तोलन किया और परेड को सलामी दी. बता दें, परेड में बंगाल पुलिस की बटालियन ने भी हिस्सा लिया है.

गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने के बाद उन्हें भारत रत्न सम्मान न मिलने की नाराजगी भी व्यक्त होती नजर आने लगी है. जहां कांग्रेस ने दबी जुबान से इसे हर्ष का विषय बताया वहीं जेएमएम ने असंतोष व्यक्त किया है.

देश भक्ति से ओत-प्रोत गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रत्येक नागरिक बेहद उत्साहित महसूस करता है जब झंडा फहराया जाता है और राष्ट्रीय गान की बारी आती है. लेकिन झंडा फहराए जाने की क्रियाओं को दोनों दिन अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इस लेख में हम आपकी इन्हीं 'ध्वजारोहण' और 'झंडोत्तोलन' से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करेंगे.