Jharkhand (Ranchi): झारखंड में साल 2026 को होने वाले नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जिसमें जानकारी दी गई कि राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव 23 फरवरी को होगी. इन 48 नगर निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं. वहीं बताया गया कि मतगणना की तिथि 27 फरवरी निश्चित की गई है.
गैर-दलीय आधार पर होंगे निकाय चुनाव
कई राजनीतिक दलों द्वारा दलीय आधार पर चुनाव कराने के लिए प्रदर्शन भी किए गए. अंतत: फैसला गैर-दलीय आधार पर चुनाव कराए जाने पर ही आकर रुका. लेकिन सभी प्रमुख दल (जेएमएम, भाजपा, कांग्रेस आदि) शहरी क्षेत्रों में दबदबा कायम करने की कोशिशों में जुटे हैं. नगर निकाय चुनाव को शहरी राजनीति के 'सेमीफाइनल' के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में लाजमी है कि सभी दल अपना प्रभाव छोड़ने की पुरजोर कोशिश करेंगे.
हाई कोर्ट का आदेश.. 31 मार्च तक पूरी हो सारी प्रक्रिया
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पहले ही चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है. हाईकोर्ट के निर्देश पर 31 मार्च 2026 तक पूरी प्रक्रिया समाप्त करने का लक्ष्य है, इसलिए चुनाव फरवरी में कराए जाएंगे.
नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में होड़ तेज हो गई है. कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा कि चुनाव दलगत नहीं है इसके बावजूद नगर निकायों में उनके समर्थित कैंडिडेट का कब्जा होगा. इसकी तैयारी पार्टी पिछले एक साल से कर रही है.









