गिरिडीह में संत कबीर के दो दिवसीय प्राकट्य महोत्सव की शुरुआत
गिरिडीह के सिहोडीह सिरसिया स्थित धार्मिक आध्यात्मिक चेतना केंद्र कबीर ज्ञान मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.

Giridih News : गिरिडीह में संत कबीर के दो दिवसीय प्राकट्य महोत्सव की शुरुआत रविवार को धूमधाम से की गई. गिरिडीह के सिहोडीह सिरसिया स्थित धार्मिक आध्यात्मिक चेतना केंद्र कबीर ज्ञान मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.
इस दौरान हजारों की संख्या में संत कबीर के अनुयायी इस शोभा यात्रा में शामिल हुए. कबीर ज्ञान मंदिर से निकले शोभा यात्रा की अगुवायी शंख ध्वनि करते स्वयं सेवकों की टीम कर रही थी. बच्चों से लेकर युवा और वृद्ध तक शोभा यात्रा में शामिल हुए.
शहर के कई हिस्सों से गुजरने के क्रम में शोभा यात्रा में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई. कई स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था तक की गई थी. अनुयाई इस दौरान संत कबीर का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. इस दौरान वाहनों में संत कबीर के अलग-अलग स्वरूपों के तस्वीर लगे हुए थे.
एक वाहन में भारत माता की तस्वीर सजी हुई थी. हाथों में संत कबीर के अनुयायी भगवा ध्वज लिए चल रहे थे. वहीं एक अन्य गाड़ी ने कबीर ज्ञान मंदिर की साध्वी भी मौजूद थी. शहर भ्रमण के बाद शोभायात्रा वापस कबीर ज्ञान मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. जहां सारा दिन अनुष्ठान जारी रहा. देर शाम साध्वी ने भक्तों के बीच कबीर साहब के गुण और महत्व से अवगत कराया.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु समग्र कार्ययोजना पर होगा अमल : उपायुक्त

भरनो के तुरीअम्बा में नदी में डूबने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप







