Jharkhand (Bokaro): बोकारो में BS सिटी कॉलेज से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं इस मामले में एसपी हरविंदर सिंह ने चौंकाने वाला बयान जारी किया है. जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
आपको बता दें, यह पूरा मामला सेक्टर 6 थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों ने झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा. लोगों ने इस मामले की सूचना तुरंत सेक्टर 6 थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर 6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी, बोकारो बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास और हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम पहुंचे. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से महिला के कपड़े भी बरामद किए है. रिपोर्ट के अनुसार, महिला की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को भी बुरी तरह कुचल दिया गया है. वहीं इस घटना पर बोकारो एसपी ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि घटना में दुष्कर्म के बाद हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता है. महिला का शव बीएस सिटी कॉलेज और कब्रिस्तान के बीच जंगल में मिला है.
एसपी ने बताया कि महिला के चेहरे को पहचान छिपाने के लिए बुरी तरह से कुचला गया है. फिलहाल इस मामले में फॉरेंसिक जांच के लिए रांची से टीम मंगाई गई है. खोजी कुत्ते के जरिए भी अपराधियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जिस जगह पर महिला का शव पाया गया है वहां उसके कपड़े और चप्पल मिले है. उन्होंने कहा कि महिला की पहचान करना हमारी प्राथमिकता है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार सिंह








