Chatra Breaking : चतरा पुलिस की अपराधियों संग मुठभेड़, हथियारों के साथ 5 गिरफ्तार
चतरा में आधी रात जिला पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई. जिसमें फिरौती के लिए बंधक बनाए गए 6 ग्रामीणों को मुक्त करा लिया गया. साथ ही 5 की हथियारों के साथ गिरफ्तारी भी हुई है.

Chatra, Jharkhand : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने आधी रात को हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़ के बाद, फिरौती के लिए अपहृत किए गए 6 ग्रामीणों को सकुशल बरामद कर लिया है. खुद को प्रतिबंधित संगठन एमसीसी (MCC) बताने वाले अपराधियों ने हथियार के बल पर इन ग्रामीणों का अपहरण किया था, जिन्हें पुलिस ने अपनी जांबाजी से बचा लिया है.
घटना 18 जून की रात करीब 10:30 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि टूंटीलावा से हेसातु जाने वाले रास्ते पर हड़गड़ी जंगल में 6 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया गया है. अपराधी बंधकों को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. जैसे ही पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन चलाते हुए घने जंगल के भीतर पहुंची, अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गईं. पुलिस की इस आक्रामक जवाबी कार्रवाई से भयभीत होकर अपराधी अपहृतों को वहीं छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 6 ग्रामीणों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर घटना में शामिल 6 में से 5 अपराधियों को धर दबोचा.
प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ शुभम नागरगोजे ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में टंडवा निवासी रमेश कुमार गंझू और सतीश कुमार गंझू शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने 3 देसी भराठी बंदूक, एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर, एक बड़ी गुप्ती (चाकू) और पीड़ितों से लूटे गए 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने सिमरिया थाना में गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन, योग के महत्व पर हुई चर्चा

बच्ची की पुकार पर पहुंचे उपायुक्त, दिव्यांग दंपति को मिला आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ







