ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन, योग के महत्व पर हुई चर्चा
ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशिक्षण कक्षाएं आयोजित की गई. योग शिक्षक के तौर पर इस शिविर में पुरूषोत्तम पांडेय ने...

Ranchi, Jharkhand : ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशिक्षण कक्षाएं आयोजित की गई. योग शिक्षक के तौर पर इस शिविर में पुरूषोत्तम पांडेय ने छात्रों व स्कूल के शिक्षकों को योग के अभ्यास कराए. बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है.
इस योग कक्षा के अवसर पर शिक्षकों ने ट्रैक सूट पहन रखा था, वहीं छात्र-छात्राएं पीटी ड्रेस में थे, जिसमें योग अभ्यास सुगमतापूर्वक हो सके. इस दौरान सूर्यनमस्कार, ताड़ासन, हल़ासन, शशांकासन, पादचक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, कटिचक्रासन, सहित प्राणायाम के विभिन्न अभ्यासों को सिखाया गया. योगाभ्यास की समाप्ति शवासन के साथ की गई.
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रियम्दा झा ने अपने संबोधन में योग व प्राणायाम की महत्ता और आवश्यकता पर प्रकाश डाला. बताया कि देश के प्रधानमंत्री सहित पूरे देश में राजनेता, शिक्षक और समाजसेवी आदि अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े लोग भी कल यानी योग दिवस के दिन योगाभ्यास करते नजर आएंगे. साथ ही इसकी आवश्यकता पर भी बल दिया जाएगा.
मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में संतोष कुमार, अनुराधा चटर्जी, आरती सिन्हा, रंजनी रानी, सुलेखा कुमारी, प्रीति क्षेत्री, राजेश यादव निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र, शैक्षणिक सलाहकार, टीपी झा सहित सभी शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बच्ची की पुकार पर पहुंचे उपायुक्त, दिव्यांग दंपति को मिला आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ

मेदिनीनगर : जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे संजय तिवारी







