गोड्डा की आरती ने तीन बच्चों को छोड़ रचाया प्रेमी से विवाह, परिवार ने कर दिया अपनाने से इनकार
गोड्डा की रहने वाली 29 वर्षीय आरती हरियाणा में एक ब्यूटी पार्लर में काम किया करती थी. वहीं सचिन से प्रेम हुआ, और दोनों ने पिछले माह शादी भी कर ली.

Godda, Jharkhand: गोड्डा से लव अफेयर की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. 29 साल की महिला जो तीन बच्चों की मां है, उसे उम्र में खुद से 10 साल छोटे युवक से प्रेम होता है और दोनों जीवन साथ बिताने का फैसला भी कर लेते हैं. प्रेमी जोड़े ने शादी भी रचा ली जिसके बाद समस्या यह खड़ी हो गई है कि युवक का परिवार ही इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर रहा है.
प्रेमी जोड़े की पहचान 29 वर्षीय आरती देवी और 19 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है. सचिन बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीकित्ता गांव का रहने वाला है. वहीं आरती का मायके भागलपुर के गौराडीह में है. जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात हरियाणा में हुई थी. जहां महिला एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी वहीं सचिन सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. वहीं दोनों में गहरी दोस्ती हुई और दोस्ती प्रेम में बदल गई. फिर दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें तक खा ली. दोनों ने पिछले महीने ही शादी कर ली है.
महिला की शादी 8 वर्ष पहले हनवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव निवासी नकुल तांती से हुई थी. जिसके बाद उनके तीन बच्चे हुए- आयुष, पीयूष और अंकित. आरती ने अपने बच्चों और पति को छोड़कर शादी रचा तो ली लेकिन लड़के के परिवार द्वारा उसे न अपनाए जाने के बाद वह विकट परिस्थितियों से घिर चुकी है. जिसके बाद ही उसने पुलिस का सहारा लिया है. वहीं दूसरी तरफ उसके पति ने भी उसे वापस अपनाने से मना कर दिया है. यह भी बताते चलें कि उसके पति और तीनों बच्चे हरियाणा में ही रहते हैं. वहीं पति मजदूरी का काम करता है.
आरती का कहना है कि उसने तीन बच्चों के बाद बंध्याकरण भी करा लिया था, जिसके बावजूद वह इस हद तक सचिन के प्रेम में पड़ चुकी हैं कि जरूरत पड़ने पर वह भविष्य में सचिन की दूसरी शादी भी करवाने को तैयार है.
बलवाड़ा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं, इस आधार पर दोनों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जा सकता. पुलिस फिलहाल सारी जानकारियां जुटाने में लगी हुई है.
(गोड्डा से प्रिंस यादव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची सदर अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मिला The Best Blood Bank का अवार्ड

'प्रकृति हमें माफ नहीं करेगी': कृषि मेले के मंच से मुख्यमंत्री Hemant Soren की बड़ी चेतावनी







