चतरा में 'रीलबाजों' का अड्डा बने थाने: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी की खुली चेतावनी
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सुरक्षा का केंद्र माने जाने वाले थाने अब रीलबाजों के अड्डे बनते जा रहे हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि अनजान लोग थानों के भीतर घुसकर वीडियो बना लेते हैं और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगती.

Chatra, Jharkhand: चतरा पुलिस जहां जनता का भरोसा जीतने के लिए लगातार कार्य कर रही है, वहीं कुछ सोशल मीडिया रीलबाजों और कथित रंगदारों ने थानों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है. जिले के प्रतापपुर और कुंदा थाने का मामला सामने आया है, जहां भोजपुरी गानों पर रील बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जा रही है, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है.
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सुरक्षा का केंद्र माने जाने वाले थाने अब रीलबाजों के अड्डे बनते जा रहे हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि अनजान लोग थानों के भीतर घुसकर वीडियो बना लेते हैं और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगती.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस पूरे मामले पर प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि थानों की छवि खराब करने वाले इन रीलबाजों की पहचान की जा रही है और उन्हें चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.