गिरिडीह में दहेज के लोभ में भेंट चढ़ी 'पूर्णिमा', शव को जलता छोड़ फरार हो गया पति और परिवार, 13 साल पहले हुई थी शादी
जामताड़ा के मिहिजाम निवासी सागर पंडित की बेटी पूर्णिमा पंडित की शादी 13 साल पहले गिरिडीह के झरियागद्दी निवासी रामेश्वर पंडित के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही पूर्णिमा के साथ दहेज के लोभ में मारपीट की जाती थी.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह में दहेज लोभियों ने मुफ्फसिल थाना इलाके के झरियागद्दी में तीन बच्चों की मां पूर्णिमा पंडित की हत्या कर उसके शव को भी जला दिया. आरोपी पति रामेश्वर पंडित के साथ उसकी सास भारती देवी पर मृतका पूर्णिमा पंडित के मायके वालों ने आरोप लगाया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी पति रामेश्वर पंडित और उसकी मां ने बुधवार दोपहर दिन के उजाले में घटना को अंजाम दिया.
दिनदहाड़े हत्या के बाद जला डाला शव
वही सूचना मिलते ही मृतिका पूर्णिमा पंडित के मायके वाले भी गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पहुंचकर सबसे पहले थाना में आवदेन दिया. मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर मृतका पूर्णिमा पंडित के ससुराल पहुंच कर जांच शुरू दिया है. झरियागद्दी के नदी तट पर एक शव जलते जरूर देखा. लेकिन नदी तट पर कोई था नहीं. इससे ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि शव मृतका पूर्णिमा पंडित का ही था, या किसी और का! लेकिन दिन के उजाले में हुई इस घटना की भनक तक पूरे इलाके में किसी को नहीं लगने की बात कही जा रही है. इधर थाना में मृतका पूर्णिमा पंडित के पिता द्वारा दिए गए आवदेन के आधार पर पुलिस अब सक्रिय हुई.
दो दिन पहले हुई थी पूर्णिमा की मायके वालों से बात
बताया जा रहा है कि मृतका पूर्णिमा के पति समेत पूरे ससुराल वाले फरार हैं. इधर मृतका के पिता सागर पंडित ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब अगर वे बेटी के ससुराल जाते हैं तो उनके साथ भी कुछ घटना हो सकती है. उनकी बेटी से अंतिम बार बातचीत दो दिन पहले हुई थी. इसके बाद आज पूर्णिमा की चचेरी ननद संगीता कुमारी ने पूर्णिमा पंडित के मायके वालों को खबर दी.
शादी के बाद से ही होती रही थी मारपीट
दरअसल, जामताड़ा के मिहिजाम निवासी सागर पंडित की बेटी पूर्णिमा पंडित की शादी 13 साल पहले गिरिडीह के झरियागद्दी निवासी रामेश्वर पंडित के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही पूर्णिमा के साथ दहेज के लोभ में मारपीट की जाती थी.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जनता दरबार बना उम्मीद का केंद्र, लोगों के दिलों में बढ़ा डीसी पर भरोसा

चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, पलामू पुलिस ने छह सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा







