चतरा की संघरी घाटी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने कोयला लदे बाइक सवार को रौंदा
महेंद्र एनटीपीसी क्षेत्र से कोयला चुनकर, उसे बाइक पर लादकर बेचने चतरा आ रहे थे. इसी दौरान संघरी घाटी में अज्ञात वाहन ने उन्हें इस कदर रौंदा कि शव के टुकड़े हो गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए.

Chatra, Jharkhand: चतरा की संघरी घाटी में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. जहां कोयला बेचकर आजीविका चलाने वाले एक गरीब परिवार के मुखिया को अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव अंतर्गत शिवाडी निवासी 40 वर्षीय महेंद्र प्रसाद महतो के रूप में हुई है. महेंद्र एनटीपीसी क्षेत्र से कोयला चुनकर, उसे बाइक पर लादकर बेचने चतरा आ रहे थे. इसी दौरान संघरी घाटी में अज्ञात वाहन ने उन्हें इस कदर रौंदा कि शव के टुकड़े हो गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए.
घटना के बाद मृतक के दो स्कूली बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है. सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा. परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे और भारी वाहनों के लिए अलग रूट बनाने की मांग की है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके सरला बिरला यूनिवर्सिटी के आयुष राज: इंटरनेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल







